पड़ोसी ने गर्भवती महिला से की मारपीट, अपराध दर्ज – baloda bazar News
बलौदा बाजार| समीपस्थ ग्राम छेरकाडीह में आपसी विवाद के चलते एक गर्भवती महिला पर पड़ोसी द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने घटना के संबंध में थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है।
.
घटना 15 सितंबर की सुबह लगभग 9 बजे की बताई जा रही है। गांव की रहने वाली पीड़िता, जो आठ माह की गर्भवती है, अपने घर की बाड़ी में दीवार पर फैले रखिया (लता) के पौधे की सफाई कर रही थी। सफाई के दौरान पौधे का कुछ हिस्सा पड़ोसी रमेश चन्द्राकर के आंगन में गिर गया। इसे लेकर जब महिला अपनी सास ललिता चन्द्राकर के साथ पड़ोसी के घर गई, तो विवाद बढ़ गया।
उसने पौधा लौटाने की बात कही तो आरोपी ने मना कर दिया और गाली-गलौज करते हुए हाथ पकड़कर उसे जोर से दीवार से धक्का दे दिया। इस दौरान महिला के कंधे और सिर में चोटें आईं, साथ ही बाल पकड़कर पास रखे बाइपर से पीठ और पैरों पर भी प्रहार किया गया।
Source link













