विज्ञापन दें / सहयोग करें

नवीन जायसवाल बोले-कुर्सी बचाने के लिए कराई जा रही पूजा: भोरमदेव मंदिर में विशेष पूजा पर कांग्रेस का सवाल; आयोजन समिति से मांगा जवाब – kabirdham News



छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर में 25 से 29 जुलाई तक “महा चतुर शुद्धि सहस्र कलशम 2026” का आयोजन किया जा रहा है। पांच दिन तक चलने वाले इस विशेष वैदिक अनुष्ठान में केरल से आए आचार्य पूजा-अर्चना करा रहे हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने परिवार के साथ पूजा में शामिल हुए। इस आयोजन को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिए केरल के आचार्यों को बुलाकर यह विशेष पूजा करा रहे हैं और परिवार सहित इसमें शामिल हुए हैं। स्थानीय आचार्यों को लेकर भी पूछा सवाल कांग्रेस ने यह भी पूछा कि भोरमदेव मंदिर के इस अनुष्ठान में स्थानीय आचार्यों को शामिल क्यों नहीं किया गया और केवल केरल से आए आचार्यों से ही पूजा क्यों कराई जा रही है। उन्होंने सरकार और आयोजन समिति से इस पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की। आयोजन समिति ने बताया धार्मिक कार्यक्रम आयोजन से जुड़े लोगों का कहना है कि यह पूरी तरह धार्मिक और वैदिक परंपरा के अनुसार आयोजित विशेष अनुष्ठान है। फिलहाल कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री कार्यालय और आयोजन समिति की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button