विज्ञापन दें / सहयोग करें

नेशनल ट्रेड एक्सपो….छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमियों की भागीदारी: पिंक पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, महिला व्यापार को मिलेगा नया विस्तार – Raipur News



कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल ट्रेड एक्सपो में इस बार महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया है। एक्सपो में बनाए गए पिंक पवेलियन में छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिल रही है। यह मंच महिलाओं को अपने उत्पाद और हुनर को देशभर में पहचान दिलाने का अवसर दे रहा है।
पिंक पवेलियन में महिलाओं द्वारा तैयार हस्तशिल्प, पारंपरिक वस्तुएं, फैशन, फूड प्रोडक्ट्स, होममेड और स्टार्टअप से जुड़े उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। इससे महिला व्यापारियों को नए ग्राहक और नए बाजार मिलेंगे। यह पहल उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
महिलाओं को मिल रहा प्रोत्साहन और मार्गदर्शन
CAIT महिला अध्यक्ष मधु अरोड़ा ने कहा कि एक्सपो के माध्यम से महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिला है। आज महिलाएं व्यापार और उद्योग में आगे बढ़ रही हैं और संगठन का उद्देश्य उन्हें सही दिशा और अवसर देना है, ताकि उनका व्यवसाय और मजबूत हो सके। बड़ी संख्या में महिला सदस्य रहीं मौजूद
महिला महामंत्री ने बताया कि पिंक पवेलियन महिला उद्यमियों के लिए प्रेरणा का माध्यम बनेगा। कार्यक्रम में पिंकी अग्रवाल, धनश्री भट्ट, नीलम देवकीर्ति, प्रदीपा, रीना अग्रवाल, रमा बड़वानी, अमृत कौर, दिव्या अत्रे, सृष्टि यदु, सुषमा चावड़ा, अंजना पिथलिया, अनमोल परवानी, ग्रीना परवानी, पारुल अवस्थी, सुहाना नागपाल, सुनैना नागपाल, मैत्री व्यास, सीमा एम. कंदोई, चेतना श्रीवास्तव, प्रिया सराफ, सोमा घोष, सीमा शर्मा, नलिनी, अनु खंडेलवाल, काजल सचदेव, वर्षा चौबे, सिया जसवानी और रजनीत ठक्कर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button