विश्व सैक्सोफोन दिवस पर भिलाई में संगीत संध्या: तीन राज्यों के कलाकारों ने सैक्सोफोन की धुनें बिखेरीं, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध – durg-bhilai News
विश्व सैक्सोफोन दिवस के अवसर पर गुरुवार शाम भिलाई के कला मंदिर में एक संगीत संध्या का आयोजन किया गया। ‘साज की आवाज एवं संगीतमय संध्या’ शीर्षक वाले इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के सैक्सोफोन वादकों ने प्रस्तुतियां दीं। इसका आयोज
.
कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर यश यदु के निर्देशन में हुई। इसमें छत्तीसगढ़ से अनिल केमे और लिलेश कुमार, महाराष्ट्र से परेश लोखंडे, मध्यप्रदेश से राजन वंशकार, तथा भिलाई से प्रमोद केमे और आदर्श केमे ने सैक्सोफोन पर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
कलाकारों ने ‘ओ मेरे सोना रे सोना रे सोना’, ‘बचना ए हसीनों लो मैं आ गया’, और ‘सारा जमाना हसीनों का दीवाना’ जैसे गीतों की धुनें प्रस्तुत कीं।
सैक्सोफोन प्रस्तुतियों के साथ-साथ गायकों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ की गायिका पूर्वा श्रीवास्तव, नागपुर के गायक शकील भाई, और स्थानीय कलाकार पुष्पांजलि हिरवानी और श्रीजा दलाल ने गीत प्रस्तुत किए।
हर साल 6 नवंबर को मनाया जाता है सैक्सोफोन दिवस
उल्लेखनीय है कि विश्व सैक्सोफोन दिवस प्रतिवर्ष 6 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन सैक्सोफोन के आविष्कारक एडोल्फ सैक्स के जन्मदिन की याद में समर्पित है।
एडोल्फ सैक्स का जन्म 6 नवंबर 1814 को बेल्जियम के डिनांट शहर में हुआ था। उन्होंने 1840 के दशक में इस वाद्य यंत्र का निर्माण किया, जिसमें लकड़ी और पीतल दोनों के गुण समाहित हैं। सैक्सोफोन को 1846 में पेटेंट कराया गया था।
फ्रेंच मिलिट्री बैंड्स में हुई थी सैक्सोफोन की शुरुआत
सैक्सोफोन की शुरुआत फ्रेंच मिलिट्री बैंड्स में हुई थी, लेकिन जल्दी ही यह जैज़, ब्लूज़, क्लासिकल और रॉक संगीत का अहम हिस्सा बन गया। सैक्सोफोन के चार मुख्य प्रकार हैं – सोप्रानो, ऑल्टो, टेनों और बैरीटोन। हर प्रकार की आवाज़ अलग होती है और संगीत को नई ऊर्जा देता है।
भारत में सैक्सोफोन फिल्म संगीत के जरिए प्रसिद्ध हुआ। महान संगीतकार आर.डी. बर्मन, इलैयाराजा और मधुबन में राधिका नाचे रे जैसे गीतों में सैक्सोफोन ने संगीत को भावनाओं की गहराई दी। आर्मी बैंड्स, स्कूल ऑर्केस्ट्रा और बॉलीवुड बैकग्राउंड स्कोर्स तक सैक्सोफोन आज हर मंच पर अपनी मधुर धुन सुनाता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नरेंद्र कुमार बंछोर, चेयरमैन सेफी और अध्यक्ष ऑफिसर्स एसोसिएशन बीएसपी रहे। अध्यक्षता समाजसेवी इंद्रजीत सिंह छोटू भैया ने की। विशेष अतिथियों में समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा, डॉ. मानसी गुलाटी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक राठी, रामफल शर्मा, बंटी भाई और बृजेश शर्मा शामिल हुए।
<











