विज्ञापन दें / सहयोग करें

कांकेर में शिक्षक नहीं, अभिभावकों ने स्कूल में ताला जड़ा: बीईओ को सौंपी चाबी, बोले- शिक्षक मिलने तक नहीं खुलेगा स्कूल – Kanker News

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शिक्षकों की कमी से परेशान छात्रों और उनके अभिभावकों ने स्कूल के गेट पर ताला लगा दिया। उन्होंने पैदल मार्च करते हुए बीईओ (ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) कार्यालय पहुंचकर स्कूल की चाबी सौंप दी। छात्रों ने मांग की कि जब तक स्कूल में

.

यह घटना कोयलीबेड़ा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला तुरसानी की है। यहां केवल एक ही शिक्षक कार्यरत हैं, जिन्हें शिक्षण कार्य के अलावा अन्य प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ती हैं। एकल शिक्षक होने के कारण स्कूल में पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है, जिससे छात्र और पालक परेशान हैं।

शिक्षक निलंबन के बाद स्कूल में पढ़ाई प्रभावित

कुछ समय पहले इसी स्कूल से एक शिक्षक के शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का मामला सामने आया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया था। इस निलंबन के बाद स्कूल में केवल एक ही शिक्षक शेष रह गए हैं, जिससे शिक्षण कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद ने इस पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है। उन्होंने बताया कि यह जांच की जा रही है कि स्कूल के बच्चे बीईओ कार्यालय तक कैसे पहुंचे। निषाद ने आश्वासन दिया कि निलंबित शिक्षक के स्थान पर दूसरे शिक्षक की जल्द ही नियुक्ति की जाएगी, ताकि बच्चों की पढ़ाई सुचारु रूप से चल सके।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button