Murder News: पहले दोनों ने साथ बैठकर पी शराब, फिर पति ने पत्नी को टंगिया से मार डाला… पुलिस को इस हाल में मिली लाश | Murder News: Husband killed his wife with a tangia
मौके पर पहुंची पुलिस
इस सूचना पर थाना फरसाबहार पुलिस के द्वारा तस्दीक हेतु तत्काल ग्राम धौरासांड आरोपी नन्दलाल सिदार के घर पहुंचकर तस्दीक करने पर पाया गया कि घर में मृतिका नानमती बाई का शव खाट में है। जिसके सिर में धारदार हथियार से मारने का निशान था। प्रथम दृष्टिया मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस के द्वारा आरोपी पुलिस के द्वारा आरोपी नन्द लाल सिदार को हिरासत में लेकर, शव का पंचनामा कर डॉक्टर से पोस्टमार्टम कराया गया।
डॉक्टर द्वारा शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में लगी चोट के कारण, अत्यधिक रक्तश्राव से मृत्यु होना लेख करने पर। पुलिस द्वारा आरोपी नन्द लाल सिदार के विरुद्ध हत्या के लिए बीएनएस की धारा 103-2 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
Crime News: दलित युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, पीने के लिए मांगता रहा पानी, फिर…. 7 के खिलाफ जुर्म दर्ज
पुलिस ने टांगी की जब्त
पुलिस की पूछताछ में आरोपी नंदलाल सिदार ने बताया कि, घटना दिनांक 9 अप्रैल को गांव में सप्ताहिक बाजार था, जहां से वो मछली खरीद कर लाया था। इसी दौरान मृतिका नानमती बाई व आरोपी नन्दलाल सिदार दोनो ने पहले मछली के साथ शराब पी और खाना खाने के बाद, किसी मामूली बात पर मृतिका नानमती बाई व आरोपी के मध्य पारिवारिक बात को लेकर विवाद होने पर, जिसपर आरोपी नंदलाल सिंह सिदार ने आवेश में आकर, घर में रखे टांगी से वार कर मृतिका नानवती बाई की हत्या कर दी। पुलिस के द्वारा हत्या में प्रयुक्त टांगी को जप्त कर लिया गया है।
Source link












