Murder Case: पति ने हंसिए से पत्नी का गला काटा, गैर पुरुष से संबंध होने के शक में करता था मारपीट, दुर्ग पुलिस ने दबोचा | Wife Murdered On Suspicion Of Illicit Affair
Durg Wife Murder Case: छत्तीसगढ़ में इन दिनों हत्या, लूट, चोरी और महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसी बीच दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां एक युवक ने अपनी ही पत्नी पर हंसिए से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
Source link
Follow Us











