विज्ञापन दें / सहयोग करें

बैठक . मुंगेली में छग लोक कला व फिल्म समिति की जिला स्तरीय बैठक संपन्न – Mungeli News


.

कला, संस्कृति और छत्तीसगढ़ी पहचान को समर्पित एक ऐतिहासिक पहल के तहत मुंगेली के कला केन्द्र में “छत्तीसगढ़ी फिल्म लोक कला एवं मिनी थियेटर सहकारी समिति मर्यादित” की जिला स्तरीय बैठक और सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोक कलाकारों का सम्मेलन भी आयोजित हुआ, जिसमें जिले भर से दर्जनों कलाकारों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष अल्का चंद्राकर परगनिहा ने की, वहीं संस्थापक अमित परगनिहा ने भी विशेष रूप से उपस्थित रहकर कलाकारों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने बताया कि यह समिति ग्रामीण अंचलों की छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें राज्य स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य करेगी। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय और विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला उपस्थित रहे। श्रीकांत पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए समिति के प्रयासों की सराहना की और भरोसा दिलाया कि इस मुहिम को आगे बढ़ाने में वे हरसंभव सहयोग करेंगे।

इस मौके पर 70 कलाकारों ने सदस्यता फॉर्म भरकर समिति से जुड़ने की पहल की। अल्का चंद्राकर परगनिहा ने आश्वस्त किया कि कलाकारों को मंच और अवसर दोनों प्रदान किए जाएंगे जिससे वे अपनी कला को निखार सकें। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी इन कलाकारों तक पहुंचाया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहा कि स्थानीय प्रशासन इस संस्था की योजनाओं को सफल बनाने में सहयोग करता रहेगा। समिति की विशेषता यह है कि यह देश की पहली ऐसी सहकारी संस्था है, जो फिल्म निर्माण, लोक गीत-संगीत, पारंपरिक कलाओं और मिनी थियेटर जैसे क्षेत्रों में एक साथ काम कर रही है।

मुंगेली जिले की शाखा को मॉडल के रूप में स्थापित किया गया है और कला केन्द्र भवन के रूप में कृषि उपज मंडी परिसर में स्थान प्रदान किया गया है। समिति आवश्यक वाद्य यंत्रों की व्यवस्था में भी जुटी हुई है, जिससे कलाकारों को अभ्यास और प्रस्तुति के लिए सभी जरूरी संसाधन मिल सकें। कार्यक्रम में संचालन समिति जिला अध्यक्ष आयुष धर दीवान सम्मी, उपाध्यक्ष मधुकर साहू, किशन यादव, दुर्गा जायसवाल, डॉ. शोभाराम साहू, महावीर साहू, तुलसी साहू, भूपेन्द्र जायसवाल, रूद्र प्रताप सिंह, अविनाश राम, सर्वज्ञा पाठक सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को पुनर्जीवित करने और ग्रामीण प्रतिभाओं को राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button