विज्ञापन दें / सहयोग करें

हड़बड़ी में मुहम्मद यूनुस: चुनाव से तीन दिन पहले अमेरिका संग बांग्लादेश की बड़ी डील, शर्तें पूरी तरह गोपनीय

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: लव गौर

Updated Fri, 06 Feb 2026 09:20 AM IST

US-Bangladesh Trade Deal: अमेरिका और बांग्लादेश 9 फरवरी को एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले हैं, जो 12 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय चुनाव से ठीक 72 घंटे पहले है। इस समझौते की शर्तों की गोपनीयता के कारण इस पर सवाल उठ रहे हैं।



मोहम्मद यूनुस, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार
– फोटो : X @ChiefAdviserGoB



विस्तार


भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर मुहर लग चुकी है। भारतीय वस्तुओं पर लगा टैरिफ भी घटकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इस बीच भारत पर कम टैरिफ से पड़ोसी देश बांग्लादेश टेंशन में आ चुका है। इसलिए कथित तौर पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार चुनाव से ठीक तीन दिन पहले अमेरिका संग ट्रेड डील पर हस्ताक्षर करने जा रही है। देश के वाणिज्य सचिव महबूबुर रहमान ने कथित तौर पर हस्ताक्षर की तारीख की पुष्टि की है।

Trending Videos

बांग्लादेश में 12 फरवरी को आम चुनाव होने जा रहे हैं। इस बीच देश का ध्यान अब अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर केंद्रित हो गया है। भारत के साथ बनी अमेरिकी की सहमति के बाद बांग्लादेश ने भी समझौते को अंतिम रूप देने के लिए तेजी से प्रयास किए हैं। दरअसल, बांग्लादेश को डर है कि अगर वह समान रूप से प्रतिस्पर्धी या बेहतर शर्तें हासिल नहीं कर पाता है, तो वह भारत से अपना बाजार हिस्सा खो देगा।



बता दें कि बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था रेडीमेड गारमेंट (आरएमजी) के निर्यात पर बेहद ज्यादा निर्भर है, जो उसके अमेरिकी निर्यात का लगभग 90 प्रतिशत है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button