गाय का दूध निकालकर घर के सामने बांधा था लेकिन… बच्चे याद कर रो रहे, परेशान शख्स ने पुलिस से लगाई गुहार
CG News: एक ओर जहां शहर और ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में लोग गायों को बेसहारा छोड़ रहे हैं, जिससे आए दिन हाईवे और सड़कों पर हादसे हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कोनी क्षेत्र का पशुपालक अपनी लापता गाय व बछड़ा की तलाश में परेशान है। मामला ग्राम सेमरताल का है। ( CG News ) यहां के गोपाल सिंह ठाकुर पिता जोहनी सिंह ने अपनी काले रंग की गाय और उसके कबरी बछड़े के गुम हो जाने की शिकायत कोनी थाने में दर्ज कराई है।
Source link
Follow Us













