विज्ञापन दें / सहयोग करें

मरवाही वन मंडल में हाथी ने फिर मचाया उत्पात: फसल-मकानों को नुकसान, वन विभाग सतर्क – Gaurela News

मरवाही वन मंडल में एक एकदंती नर हाथी मध्य प्रदेश की सीमा से वापस लौट आया है। पिछले 14 दिनों से मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी वन क्षेत्र में विचरण करने के बाद हाथी ने मरवाही वन मंडल के सिवनी बीट और आसपास के गांवों में उत्पात मचाना शुरू कर दिया

.

हाथी ने धान, केला सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा, कुछ ग्रामीणों के मकानों में भी तोड़फोड़ की गई है, हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है। हाथी का विचरण मुख्य रूप से मरवाही वन मंडल के सिवनी परिसर के कक्ष क्रमांक 2039 में देखा गया है।

नुकसान के आकलन में जुटा विभाग

वन विभाग के कर्मचारी, विशेष रूप से शाहिद खान, हाथी की लगातार निगरानी कर रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से रोकते हुए सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।

विभाग ने फसलों के नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

अप्रिय घटना से बचने जागरूक किया जा रहा

इस दौरान, वन विभाग ने हाथी के आस-पास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है और ग्रामीणों को किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

वन विभाग स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर स्थिति को नियंत्रित करने में लगा हुआ है। ग्रामीणों ने हाथी से हुए नुकसान की भरपाई के लिए वन विभाग से शीघ्र कदम उठाने की मांग की है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button