विज्ञापन दें / सहयोग करें

Monsoon in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में इस साल चार दिन पहले दस्तक देगा मानसून, टूट सकता है 16 साल का रिकॉर्ड

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून की दस्तक सामान्य तिथि से चार दिन पहले हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल तट पर पहुंच सकता है। इससे प्रदेश में बारिश की संभावना बढ़ जाएगी और तापमान में कमी आएगी। मानसून की आगमन तिथि सामान्य से चार दिन पहले होने से 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूट सकता है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Sun, 11 May 2025 11:17:22 AM (IST)

Updated Date: Sun, 11 May 2025 11:54:03 AM (IST)

नगर घडी चौक पर गर्मी से बना मृग मरिचीक।

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना।
  2. 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
  3. इसके अगले कुछ दिनों में फिर बढ़ सकता है तापमान।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर (Chhattisgarh Weather Update)। इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तिथि से चार दिन पहले ही 27 मई को केरल तट पर दस्तक दे सकता है। यदि ऐसा होता है, तो यह पिछले 16 वर्षों में सबसे जल्दी आगमन होगा। इससे पहले, 2009 में 23 मई और 2024 में 30 मई को मानसून ने केरल में प्रवेश किया था।

सामान्यतः मानसून एक जून को केरल पहुंचता है और 13 जून को जगदलपुर और 16 जून को रायपुर और 21 जून को अंबिकापुर पहुंचता है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश से पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और दक्षिण-पूर्व तेलंगाना तक पश्चिमी हवाओं में द्रोणिका बनी हुई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले कुछ दिनों में अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी और निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ने की संभावना है।

प्रदेश में बिगड़ा हुआ है मौसम का मिजाज

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान बिलासपुर में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान पेंड्रारोड में 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। रायपुर में रविवार को हल्के बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button