मोबाइल दुकान से 25 लाख रुपये के मोबाइल की चोरी: सेंध लगाकर दुकान में घुसे चोर, मंहगे मोबाइल एवं नगदी लेकर भागे, कैश काउंटर सुरक्षित – Ambikapur (Surguja) News
अंबिकापुर शहर के गुदरी चौक में संचालित गोलू मोबाइल दुकान में 25 लाख की चोरी हुई है। 5 नवंबर की रात सेंध लगाकर घुसे चोरों ने करीब 25 लाख रुपए के 100 मंहगे आईफोन सैमसंग के मोबाइल चुरा लिए और सस्ती कपंनी के फोन छोड़ दिए। कैश काउंटर का उन्होंने कुछ नहीं
.
जानकारी के मुताबिक, अगले दिन सुबह चोरी का पता चला तो दुकान संचालक मौके पर पहुंचे। चोर दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे थे, इस दौरान दुकान में लगा अलर्ट अलार्म बजा लेकिन आसपास के लोगों ने ध्यान नहीं दिया। सूचना पर पुलिस टीम डॉग स्क्वायड के साथ जांच में जुटी है।
दुकान के पीछे सेंध लगाकर घुसे चोर
अलर्ट अलार्म पर किसी ने ध्यान नहीं दिया
जानकारी के मुताबिक, गुदरी चौक में संचालित गोलू मोबाइल के संचालक विक्रांत जायसवाल एवं विवेक जायसवाल 5 नवंबर की रात दुकान बंद कर अपने घर बौरीपारा चले गए थे। रात को अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार पर सेंध लगाई और छेद बनाकर अंदर घुस गए।
चोरों ने दुकान में रखे मोबाइल सेटों को बाहर निकाल लिया। चोर जब दुकान में घुसे तो अंदर लगा अलर्ट अलार्म भी बजा था, लेकिन आसपास के रहने वालों ने इसपर ध्यान नहीं दिया।
सिर्फ मंहगे मोबाइल ले गए चोर
दुकान संचालक के मुताबिक, चोरों ने दुकान में रखे करीब 100 मोबाइल सेटों को निकाल लिया। वे मोबाइल के डिब्बे निकालकर पीछे पहुंचे और सिर्फ आई फोन, सैमसंग, वनप्लस, ओप्पो, वीवो सहित अन्य कंपनियों के मंहगे मोबाइल अपने साथ ले गए। दुकान के पीछे सस्ते मोबाइलों को फेंक दिया।
दुकान के पीछे करीब 7 से 8 लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन पीछे फेंके हुए मिले। कुछ फोन के डिब्बे चोरों ने फेंक दिया और सिर्फ मोबाइल ले गए, जबकि मंहगे मोबाइल के पैक्ड डिब्बे लेकर चोर फरार हो गए।
CCTV में कैद हुआ अंदर घुसा युवक
डॉग स्क्वायड के साथ पहुंची पुलिस
घटना की सूचना सुबह संचालकों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे। चोर गुदरी चौक में संचालित सैलून दुकान के बगल से दुकान के पीछे पहुंचे थे। दुकान के पीछे खाली प्लाट में कचरे फेंके जाते हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। दुकान के कैश काउंटर में कुछ नगदी और एक सोने की अंगूठी रखी हुई थी। चोरों ने कैश काउंटर को नहीं तोड़ा है। कैश काउंटर पुलिस को सुरक्षित मिला।
CCTV फुटेज की भी जांच
दुकान के अंदर लगे सीसी टीवी कैमरों में चोर कैद हुए हैं। वहीं आसपास लगे CCTV कैमरों की भी जांच की जा रही है। दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में सिर्फ एक चोर दुकान से सेट निकालते हुए दिखाई दे रहा है। संभवतः उसके साथी पीछे थे, जिन्हें अंदर घुसा युवक सेट के डिब्बे पास कर रहा था। उसकी पहचान की कोशिश भी की जा रही है।
दुकान के पीछे मिले मोबाइल के खाली डिब्बे
बाहरी हो सकते हैं चोर, रेकी के बाद वारदात
आशंका है कि चोर बाहर के बदमाश हो सकते हैं। चोरों ने पहले दुकान की रेकी की थी। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। दुकान का संचालन करने वाले भाईयों विक्रांत और विवेक जायसवाल के अनुसार चोरी 25 लाख रुपए से अधिक के मोबाइल की हुई है। फिलहाल वे स्टॉक का मिलान कर रहे हैं।
नगर के बीच में हुई चोरी की इस घटना से लोग सहमे हुए हैं। अंबिकापुर में रात का तापमान गिरने से खासी ठंड पड़ रही है। रात में पूरे इलाके में सन्नाटा छा जाता है। चोरों ने इसका फायदा उठाकर बड़ी चोरी को अंजाम दिया है।
Source link











