विज्ञापन दें / सहयोग करें

MI vs GT Live Score: गुजरात को लगा चौथा झटका, सुदर्शन 80 रन बनाकर पवेलियन लौटे; रदरफोर्ड क्रीज पर मौजूद

10:59 PM, 30-May-2025

MI vs GT Live Score: गुजरात को तीसरा झटका

गुजरात को तीसरा झटका जसप्रीत बुमराह ने दिया। उन्होंने वाशिंगटन सुंदर को बोल्ड किया। वह 48 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर रदरफोर्ड आए हैं।

10:24 PM, 30-May-2025

MI vs GT Live Score: 28 गेंदों में साई सुदर्शन ने जड़ा पचासा

28 गेंदों में साई सुदर्शन ने अर्धशतक जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वाशिंगटन सुंदर फिलहाल उनका साथ दे रहे हैं। आठ ओवर के बाद स्कोर 85/2 है।

10:19 PM, 30-May-2025

MI vs GT Live Score: गुजरात को दूसरा झटका

गुजरात को दूसरा झटका कुसल मेंडिस के रूप मे ंलगा। वह 20 रन बनाकर आउट हुए।

10:06 PM, 30-May-2025

MI vs GT Live Score: सुदर्शन-मेंडिस ने संभाली पारी

साई सुदर्शन और कुसल मेंडिस ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों के बीच 30 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है।

09:46 PM, 30-May-2025

MI vs GT Live Score: गुजरात को पहला झटका

गुजरात को पहला झटका ट्रेंट बोल्ट ने दिया। उन्होंने शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब क्रीज पर कुसल मेंडिस आए हैं।

09:28 PM, 30-May-2025

मुंबई की पारी समाप्त

रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के सामने 229 रन का लक्ष्य रखा है। न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे एलिमिनेटर मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 228 रन बनाए। उनके लिए हिटमैन ने सर्वाधिक 81 रनों की पारी खेली। वहीं, गुजरात के  लिए प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने दो-दो विकेट झटके जबकि मोहम्मद सिराज को एक सफलता मिली।

रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो की सलामी जोड़ी ने मुंबई को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी हुई। साई किशोर ने इस मैच में डेब्यू करने वाले बेयरस्टो को गेराल्ड कोएत्जी के हाथों कैच कराया। वह 22 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित को सूर्यकुमार यादव का साथ मिला। दोनों ने 34 गेंदों में 59 रन जोड़े। इस दौरान सूर्यकुमार ने 20 गेंदों का सामना किया और 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इस मैच में रोहित शर्मा ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में 300 छक्के भी पूरे कर लिए। वह आईपीएल में 300 छक्के का आंकड़ा छूने वाले पहले सक्रिय खिलाड़ी बन गए। अब उनके नाम 302* छक्के दर्ज हो गए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। हिटमैन ने तिलक वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 43 रन जोड़े। पूर्व कप्तान 50 गेंदों में नौ चौके और चार छक्के की मदद से 81 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, तिलक 11 गेंदों में 25 और नमन धीर नौ रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या नौ गेंदों में तीन छक्के की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि सैंटनर बिना खाता खोले नाबाद रहे।

09:15 PM, 30-May-2025

MI vs GT Live Score: मुंबई को लगा पांचवां झटका

नमन धीर नौ रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने राशिद खान के हाथों कैच आउट कराया। अब हार्दिक का साथ देने मिचेल सेंटनर आए हैं।

09:04 PM, 30-May-2025

MI vs GT Live Score: मुंबई को लगा चौथा झटका

तिलक वर्मा 11 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने कुसल मेंडिस के हाथों कैच आउट कराया। अब हार्दिक पांड्या का साथ देने नमन धीर आए हैं।

09:00 PM, 30-May-2025

MI vs GT Live Score: मुंबई को लगा तीसरा झटका

रोहित शर्मा 81 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन की राह दिखाई। अब क्रीज पर हार्दिक पांड्या आए हैं।

08:43 PM, 30-May-2025

MI vs GT Live Score: मुंबई को लगा दूसरा झटका

मुंबई को दूसरा झटका साई किशोर ने दिया। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को अपना शिकार बनाया। वह 33 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर रोहित शर्मा का साथ देने के लिए तिलक वर्मा आए हैं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button