9 साल से स्कूल नहीं आई गणित की टीचर: जांजगीर में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं; बच्चों ने स्कूल में लगाया ताला – janjgir champa News
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक स्थित शासकीय प्राथमिक शाला मेउ में गणित की शिक्षिका रामसिला कश्यप 21 जुलाई 2015 से स्कूल नहीं आई हैं। शिक्षिका की अनुपस्थिति से नाराज ग्रामीणों और अभिभावकों ने स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया।
.
स्कूल में गणित की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हुई है। छात्रों की गणित विषय में बुनियादी समझ कमजोर हो रही है। कई अभिभावकों को अपने बच्चों को निजी स्कूलों में भेजना पड़ रहा है। कुछ छात्र पढ़ाई छोड़ने की स्थिति में हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी शिक्षा विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। छात्रों ने बताया कि शिक्षिका के नहीं आने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों का आरोप है कि प्रशासन शिक्षकों की मनमानी पर चुप है।
Source link












