विज्ञापन दें / सहयोग करें

गैरेज में खड़ी कार में लगी भीषण आग, VIDEO: शॉर्ट सर्किट की आशंका, भिलाई में फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू – durg-bhilai News



दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र के हुडको इलाके में गुरुवार शाम एक गैरेज में खड़ी कार में आग लग गई। पानी टंकी के पास स्थित गैरेज में अचानक भीषण आग लगने से पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया। आग इतनी तेजी से फैली कि गैरेज के अंदर खड़ी कार कुछ ही देर में धू-धू कर जलने लगी। आसपास के लोगों ने आग की लपटें देख तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर जाना शुरू कर दिया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग काफी तेज थी, जिसके कारण उसे काबू में करने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी देर तक पानी की बौछार के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बगल के गैरज में भी पकड़ी आग आग लगने के बाद बगल के गैरेज भी इसकी चपेट में आ गए थे, जिन्हें फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत नियंत्रित कर लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। लोगों को डर था कि कहीं आग आसपास के घरों तक न फैल जाए। हालांकि समय रहते फायर ब्रिगेड के पहुंचने से बड़ी बड़ी घटना टल गई। पूरी तरह जलकर खाक हुई गाड़ी इस आगजनी में गैरेज के अंदर खड़ी कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन नुकसान काफी बताया जा रहा है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन असली वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। इलाके में स्थिति अब सामान्य है, लेकिन लोग अभी भी घटना को लेकर सहमे हुए हैं।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button