विज्ञापन दें / सहयोग करें

राजनांदगांव में भगवान महावीर जन्मोत्सव: हजारों श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल, शहर भक्तिमय – Rajnandgaon News



राजनांदगांव में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव भक्तिभाव से मनाया गया। सकल श्री जैन संघ के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार को शहर में एक भव्य शोभायात्रा (वरघोड़ा) निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ सुबह 8:30 बजे श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर से हुआ। इसमें गाजे-बाजे और धार्मिक भजनों की धुनें गूंज रही थीं। जैन समाज के हजारों स्त्री, पुरुष और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। 5 दिनों तक अलग-अलग आयोजन हुए इससे पहले, सुबह 6:00 बजे जैन बगीचे से प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रभाती भजनों के साथ शामिल हुए। महोत्सव के दौरान सेवा कार्यों पर भी जोर दिया गया। मंगलवार को सुबह 10:30 बजे से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया। इसके बाद, सुबह 11:30 बजे जैन बगीचे में स्वामी वात्सल्य के तहत सामूहिक भोज का आयोजन हुआ, जिसमें समाज के सभी वर्गों ने एक साथ भोजन ग्रहण किया। पांच दिवसीय महोत्सव का समापन मंगलवार शाम 7:00 बजे विशेष भक्ति संध्या के साथ होगा। जैन बगीचे के नवनिर्मित हॉल में एक घंटे तक सामूहिक नवकार महामंत्र का जाप किया गया। दोपहर में धार्मिक अंताक्षरी और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिनके माध्यम से भगवान महावीर के संदेशों को प्रस्तुत किया गया।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button