विज्ञापन दें / सहयोग करें

SBI ऑफिस में शराब पार्टी…रातभर डांस किया VIDEO: सड़क तक आवाजें सुनाई दी, लोग परेशान होते रहे; बीजापुर में मैनेजर की विदाई में छलकाए जाम – Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ऑफिस में शराब पार्टी की गई। ओल्ड बस स्टैंड के पास बैंक को हाल ही में नया भवन अलॉट हुआ है, वहां रविवार देर रात शाखा के सर्विस मैनेजर की विदाई पार्टी रखी गई थी। मैनेजर का ट्रांसफर रायपुर हो गय

.

पार्टी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पार्टी में इतना शोर था कि मुख्य सड़क तक आवाजें सुनाई दे रही थीं। जिससे आसपास के लोग परेशान हो गए। कई राहगीरों ने भी देर रात बैंक भवन से आ रही तेज आवाजों को लेकर हैरानी जताई। हालांकि, इसकी किसी ने कहीं कोई शिकायत नहीं की है।

देखिए शराब पार्टी की तस्वीरें-

शराब पार्टी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एसबीआई का एक कर्मचारी, जो हाथ में शराब पकड़ा हुआ है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा में विदाई पार्टी रखी गई, जहां जमकर शराब पार्टी और नाच-गाना हुआ।

मैनेजर बोले- किसी को दिक्कत हुई तो हमें खेद है

बीजापुर SBI शाखा के मैनेजर अभय प्रताप सिंह ने पार्टी की पुष्टि करते हुए कहा कि, यह सिर्फ एक विदाई पार्टी थी, किसी को परेशान करना उद्देश्य नहीं था। अगर किसी को दिक्कत हुई तो हमें खेद है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि, शराब पार्टी के लिए कोई अनुमति ली गई थी या नहीं।

आबकारी अधिकारी बोले- यह हमारे दायरे से बाहर

आबकारी उप निरीक्षक वतन चौधरी ने बताया कि, ऐसी कोई जानकारी उन्हें घटना के दिन तक नहीं मिली थी। अगर सार्वजनिक स्थल पर शराबखोरों का मामला होता तो आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती थी। स्टेट बैंक के परिसर में पार्टी की सूचना है।

उन्होंने कहा कि, स्टेट बैंक भवन बैंक प्रबंधन के तहत आता है। इस वजह से यह आबकारी विभाग के दायरे से बाहर आता है। रही बात शोरगुल और हुल्लड़ की तो मामला लॉ एंड ऑर्डर से जुड़ा है, जो पुलिस विभाग के अधीन आएगा।

बीजापुर स्टेट बैंक दफ्तर, जहां रविवार की रात शराब पार्टी हुई।

जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जानी चाहिए- समाजसेवी

वरिष्ठ समाजसेवी राजीव गांधी ने कहा कि, बैंक जैसे सार्वजनिक संस्था के कर्मियों का यह बर्ताव गलत है। सड़क किनारे सरकारी भवन में शराब पीना और डांस करना निंदनीय है। अफसरों को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

यह कृत्य बैंक कर्मियों को शोभा नहीं देता

पूर्व कांग्रेस नगरपालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया ने कहा कि, यह पूरी तरह गलत है। इस तरह का कृत्य बैंक कर्मियों को शोभा नहीं देता। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। बैंक प्रबंधन को ध्यान रखना चाहिए की ऐसा दोबारा न हो। जो जिम्मेदार हैं उन पर उचित कार्रवाई की जाए। कर्मचारियों को अपने दायरे में रहकर काम करना चाहिए।

……………………..

ऑफिस में शराब पार्टी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

दुर्ग निगम दफ्तर में राजस्व अफसर-पूर्व पार्षद की शराब पार्टी: वीडियो बनता देख छिपाई बोतल; अधिकारी बोले- वह तो मना करने गए थे

दुर्ग नगर निगम में ड्यूटी के दौरान राजस्व अधिकारी और पूर्व पार्षद ने दारू पार्टी की।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम में ड्यूटी के दौरान राजस्व अधिकारी और पूर्व पार्षद ने दारू पार्टी की। इस दौरान निगरानी के लिए उन्होंने एक आदमी को भी गेट के बाहर खड़ा कराया था। दोनों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button