सरगुजा में आकाशीय बिजली का कहर, गोविंदपुर में 17 पशुओं की मौत
घटना के समय क्षेत्र में कुछ देर के लिए तेज हवा और बारिश का दौर चला था, जिसके साथ ही बिजली गिरने की घटना भी हुईं। …और पढ़ें
HighLights
- प्राकृतिक आपदा से ग्रामीणों को भारी नुकसान।
- पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
- उनके सामने आजीविका संकट खड़ा हो गया है।
नईदुनिया न्यूज, बतौली। सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत दूरस्थ गोविंदपुर में सोमवार को प्राकृतिक आपदा ने कहर बरपा दिया। दोपहर लगभग तीन बजे तेज आंधी, वर्षा और गरज-चमक के बीच पहाड़ी क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 17 पशुओं की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार अचानक मौसम खराब होने के दौरान पशुपालकों ने अपने पशुओं को चराने के लिए पहाड़ी इलाके में भेजा था। इसी बीच तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर बड़ी संख्या में पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना में गोविंदपुर निवासी मनीराम यादव के दो बैल, मदन तिर्की के सात और आनंद बड़ा की आठ बकरियां शामिल हैं। इस हादसे से प्रभावित पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, घटना के समय क्षेत्र में कुछ देर के लिए तेज हवा और बारिश का दौर चला था, जिसके साथ ही बिजली गिरने की घटना भी हुईं। प्रशासन से पीड़ित पशुपालकों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की जा रही है, ताकि उन्हें इस विपदा से उबरने में मदद मिल सके।
Source link











