विज्ञापन दें / सहयोग करें

मुंगेली के लोरमी में भीषण गर्मी के बाद झमाझम बारिश: लोगों को राहत, 100 से अधिक गांवों में बिजली गुल, ठीक करने में लगा बिजली विभाग – Mungeli News



मुंगेली जिले के लोरमी इलाके में सोमवार शाम को हुई झमाझम बारिश से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है। हालांकि, तेज आंधी-तूफान के कारण लोरमी नगर सहित 100 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। लोरमी क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी पड़ रही थी, जहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस कारण लोगों का दिन में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। शाम को अचानक मौसम बदला दिनभर की तेज धूप के बाद शाम होते ही मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। 100 से अधिक गांवों में बिजली गुल आंधी-तूफान और बारिश के चलते इलाके की बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। लोरमी नगर और आसपास के लगभग 100 से अधिक गांवों में बिजली गुल हो गई है। बिजली विभाग प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए जुटा हुआ है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button