विज्ञापन दें / सहयोग करें

बेमेतरा में बारिश से जनजीवन प्रभावित: नेशनल हाईवे-30 पर जलभराव, वाहन चालकों को भारी दिक्कत – Bemetara News



बेमेतरा जिले में मानसून की लगातार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे से 11 बजे तक हुई लगातार बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। सबसे अधिक परेशानी नगर पालिका क्षेत्र के चौपाटी के सामने स्थित नेशनल हाईवे-30 पर देखने को मिली, जहां सड़क पर पानी भर जाने से वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर की कई सड़कें, नालियां और निचले इलाके पानी से लबालब नजर आए। लगातार दो दिनों की बारिश के कारण जल निकासी व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है। हाईवे पर जलभराव होने से दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। भारी वाहन किसी तरह निकल रहे हैं, लेकिन छोटे वाहनों के लिए सड़क पर चलना जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान इसी स्थान पर जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। लोगों ने नगर पालिका और संबंधित विभाग से जल्द जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। बारिश के चलते पूरे शहर में जगह-जगह पानी भर जाने से आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए कितनी जल्दी प्रभावी कदम उठाता है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button