बालोद में वकील की कार सड़क किनारे बैरियर में घुसी: बिना पीछे देखे युवक ने मोड़ी बाइक, बालोद-धमतरी रोड पर बाल-बाल बचे लोग – Balod News
छत्तीसगढ़ के बालोद-धमतरी मार्ग पर एक बाइक सवार की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बिना पीछे देखे अचानक बाइक मोड़ने पर वकील की कार बेकाबू होकर सड़क किनारे बैरियर से जा टकराई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई, लेकिन कार और बाइक दोनों क्षतिग्रस्
.
बालोद पुलिस के अनुसार जमरुआ निवासी अधिवक्ता सेवंत साहू सोमवार दोपहर 12 बजे अपनी कार से बालोद जिला न्यायालय जा रहे थे। रास्ते में जगतरा के पास आगे चल रहे एक बाइक सवार ने लापरवाहीपूर्वक बिना संकेत दिए अचानक बाइक घुमा दी।
अचानक सामने आए वाहन से बचने के प्रयास में अधिवक्ता की कार पहले बाइक से टकराई फिर सीधे बैरियर में जा घुसी। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। लेकिन कार और बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इस बीच बाइक चालक बिना कुछ कहे वहां से निकल गया।
Source link
Follow Us












