विज्ञापन दें / सहयोग करें

धमतरी में जमीन कारोबारियों ने किया विरोध प्रदर्शन: रजिस्ट्री शुल्क के विरोध में भैंस के आगे बजाई बीन, सरकार के दावे पर उठाए सवाल – Dhamtari News

छत्तीसगढ़ के धमतरी में जमीन कारोबारियों ने रजिस्ट्री शुल्क के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भैंस के सामने बीन बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया। यह प्रदर्शन जमीन कारोबारी संघर्ष समिति द्वारा आयोजित किया गया था।

.

धमतरी जिले के गांधी मैदान में जमीन कारोबारी संघर्ष समिति अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही है। चौथे दिन समिति के सदस्यों ने एक अलग अंदाज में विरोध जताया। उन्होंने भैंस के सामने बीन बजाकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की कोशिश की। इस प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे।

कारोबारियों ने सरकार के दावे पर उठाए सवाल

जमीन कारोबारी संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने भैंस के आगे बीन बजाकर विरोध जताया है, क्योंकि उनका मानना है कि सरकार उनकी बातें नहीं सुन रही है।

कारोबारियों ने सरकार के ‘डबल इंजन’ के दावे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय डबल इंजन से गाड़ी बहुत तेजी से चलने की बात कही गई थी, लेकिन अब दोनों तरफ खींच पाना संभव नहीं हो रहा है। उनका आरोप है कि सरकार को लोगों का साथ नहीं मिल पा रहा है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button