विज्ञापन दें / सहयोग करें

कवर्धा में बारिश से कटी फसल बर्बाद: खेतों में भरा पानी, मोन्था कमजोर पड़ने से आज से मौसम सामान्य होगा; तापमान चढ़ेगा – Chhattisgarh News

रायपुर में शुक्रवार दोपहर को रुक-रुक कर बारिश होती रही

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों में चक्रवात मोन्था के कारण रायपुर, कवर्धा, बिलासपुर, रायगढ़ और सरगुजा समेत कई जिलों में बारिश हुई। शुक्रवार को कवर्धा में पानी बरसा, जिससे खेतों में पहले से कटी हुई फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं।

.

मौसम विभाग के अनुसार, मोन्था के कमजोर पड़ने से पूरे प्रदेश में जो बेमौसम बारिश हो रही थी, वह अब बंद हो जाएगी और मौसम सामान्य रहेगा। विभाग ने आज मौसम बिगड़ने को लेकर कोई अलर्ट भी जारी नहीं किया है।

पिछले 24 घंटों में साल्हेवारा में सबसे ज्यादा 80 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, बिलासपुर में अधिकतम तापमान 30.6°C और पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 19.6°C दर्ज हुआ।

पहले ये तस्वीरें देखिए…

छत्तीसगढ़ में चक्रवात मोथा के कारण जमकर बारिश हो रही है। कवर्धा में किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं हैं।

कोंडागांव जिले के ग्राम आदनार में बारिश से पुल टूटने से आने-जाने में ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।

बस्तर में किसानों को बड़ा नुकसान

इससे पहले पिछले दिनों मोन्था के चलते हुई बारिश ने बस्तर में भी किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। कहीं खड़ी फसल झुक गई तो कहीं कट चुके धान की बोरियां और ढेर खेतों में भीगकर सड़ने लगे हैं।

कोंडागांव जिले के ग्राम आदनार में बारिश से ‘बड़को नाला पुलिया’ धंस गई। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। यह पुलिया लिंगोंपथ-मर्दापाल-भाटपाल-नारायणपुर मार्ग को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क पर स्थित है। यह सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाई गई थी।

लगातार बारिश के कारण पुलिया का एक हिस्सा धंस गया और पानी का दबाव बढ़ने से उसका बाकी का हिस्सा भी टूट गया। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन पुल पार नहीं कर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

बिलासपुर में भी गुरुवार रात के वक्त तेज बारिश हुई थी।

अक्टूबर में अब तक 59 फीसदी ज्यादा बारिश

छत्तीसगढ़ से मानसून 15 अक्टूबर तक लौट गया। मानसून सीजन 30 सितंबर को ही खत्म माना जाता है। इसलिए अक्टूबर में होने वाली बारिश को मौसम विभाग सालाना वर्षा के रूप में रिकॉर्ड करता है।

इस साल अब तक 1 से 26 अक्टूबर तक 89.4 मिमी पानी गिर चुका है। 26 दिन की औसत वर्षा 56.2 मिमी है। यानी औसत से 59 फीसदी ज्यादा पानी अब तक गिर चुका है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button