विज्ञापन दें / सहयोग करें

पिकनिक में पैसे मांगने पर चाकूबाजी, आरोपी गिरफ्तार: धमतरी में दो माह बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ा – Dhamtari News



धमतरी में पिकनिक के दौरान हुई चाकूबाजी के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना दो महीने पहले हुई थी, जिसमें पैसे मांगने पर एक युवक को चाकू मारा गया था। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। यह मामला मगरलोड ब्लॉक के बड़े करेली चौकी क्षेत्र का है। 8 फरवरी को त्रिभुवन साहू (25) अपने साथियों के साथ पैरी नदी रेत घाट पर पिकनिक मनाने गए थे। इसी दौरान गांव का ही त्रिलोकी साहू वहां पहुंचा और विवाद करने लगा। आरोपी ने मुर्गा-शराब के लिए जबरन पैसों की मांग की त्रिलोकी साहू ने अश्लील गालियां देते हुए मुर्गा-शराब के लिए जबरन पैसों की मांग की। त्रिभुवन साहू ने पैसे न होने की बात कही, जिस पर आरोपी त्रिलोकी आवेश में आ गया। उसने अपने पास रखे चाकू से त्रिभुवन के बाएं कुल्हे पर वार कर उसे घायल कर दिया। हमले के बाद आरोपी त्रिलोकी साहू ने त्रिभुवन को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। घायल त्रिभुवन साहू को तुरंत उपचार के लिए शासकीय अस्पताल गोबरा नवापारा ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार मिला। पुलिस ने आरोपी त्रिलोकी साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button