विज्ञापन दें / सहयोग करें

खैरागढ़ में 10 हजार के लिए पति-पत्नी को मार डाला: शिक्षक उधारी के पैसे-लौटाने के लिए बना रहा था दबाव;तंग आकर पड़ोसी ने कर दी हत्या – Chhattisgarh News

खैरागढ़ डबल मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में शुक्रवार सुबह एक दंपती की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शनिवार को पुलिस ने आरोपी पड़ोसी भगवती मरकाम को गिरफ्तार किया है। शिक्षक उधारी के 10 हजार रुपए लौटाने के लिए दबाव बना रहा था। जिससे नाराज होकर आरोपी युवक ने ह

.

मामला गंडई थाना क्षेत्र के अतरिया गांव का है। दरअसल, शुक्रवार को बाबूलाल शोरी (55) और पत्नी सुनती बाई शोरी (51) की लाश घर में खून से लथपथ हालत में मिला था। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने भगवती मरकाम (33) भागने हुए देखा। जिसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने जुर्म स्वीकार किया।

देखिए पहले ये तस्वीरें…

घर के अंदर पति की लाश पड़ी थी, पास में बाइक गिरी हुई पड़ी मिली।

घर के बाहर आंगन में लहूलुहान पड़ी मिली पत्नी की लाश।

सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच घर में घूसा था आरोपी

दरअसल, बाबूलाल शोरी भदेरा स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। उसने पड़ोस में रहने वाले भगवती मरकाम को 10 हजार रुपए उधार दिए थे। उस पर शिक्षक लगातार पैसा लौटाने का दबाव बना रहा था। इससे तंग आकर उसने हत्या की साजिश रची और शुक्रवार तड़के सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच घर में घूसा।

पहले पत्नी, फिर पति को मारा

उसने पहले लड़की के पट्टे से पत्नी सुनती बाई के सिर पर वार किया। पत्नी चीख-पुकार सुनकर पति बाहर निकला, तो उसने उसके सिर पर वार कर दिया। दंपती के सिर पर गंभीर चोट आने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, घर से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए।

घर के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।

पड़ोसी को भागते देखे ग्रामीण

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर भगवती मरकाम को शिक्षक के घर से भागते हुए देखा और उसे पकड़ लिया। जिसके बाद फौरन मामले की जानकारी गंडई पुलिस को दी गई। पुलिस ने भगवती मरकाम को हिरासत में लिया और दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

पूछताछ में जुर्म स्वीकारा

सख्ती से पूछताछ करने पर भगवती ने जुर्म स्वीकार किया। उसने बताया कि उधारी के पैसे लौटाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। जिससे वह परेशान हो गया था और वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

मामले में एडिशनल एसपी नितेश गौतम ने बताया कि हत्या की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। ग्रामीणों के बताए अनुसार संदिग्ध के तौर पर भगवती मरकाम को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ में उसने हत्या करना कबूल किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

…………………

यह खबर भी पढ़ें…

खैरागढ़ में धारदार हथियार से पति-पत्नी की हत्या: पत्नी की लाश आंगन में, पति का शव कमरे में लहूलुहान मिला, पड़ोसी हिरासत में

हत्या के घर के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, मौके पर पुलिस भी मौजूद रहा।

खैरागढ़ जिले के अतरिया गांव में शुक्रवार सुबह पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान बाबूलाल शोरी (55) और उनकी पत्नी सुनती बाई शोरी (51) के रूप में हुई है। पत्नी की लाश घर के आंगन में और पति का शव कमरे के भीतर खून से लथपथ हालत में मिला। यह वारदात गंडई थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button