छत्तीसगढ़ में कथाव्यास ने किया आत्मदाह का ऐलान…VIDEO: मंत्री राजेश अग्रवाल पर लगाया पैसे नहीं देने का आरोप, कांग्रेस ने सोशल मीडिया में वीडियो किया वायरल; मिनिस्टर बोले आरोप झूठे – Raipur News
मंत्री राजेश अग्रवाल पर लगाया कथा करवाकर पैसे नहीं देने का आरोप, कांग्रेस ने सोशल मीडिया में वीडियो किया वायरल; मिनिस्टर बोले आरोप झूठे छत्तीसगढ़ के कथावाचक डॉ. रामानुरागी महाराज ने विधानसभा के बाहर आत्मदाह का ऐलान किया है। कथावाचक का कहना है, कि साय कैबिनेट के मंत्री राजेश अग्रवाल ने उनसे कथा करवाई और पैसे नहीं देने रहे है। कथाव्यास की पीड़ा का वीडियो कांग्रेस नेता धनंजय ठाकुर ने सोशल मीडिया में वायरल किया है। कथावाचक के आरोपों को मंत्री राजेश अग्रवाल ने खारिज किया है। उन्होंने आरोपों को गलत बताया है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला कांग्रेस नेता धनंजय ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया पेज में कथावाचक डॉ. रामानुरागी महाराज का वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में कथाव्यास ने आरोप लगाया है, कि 2 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक उन्होंने मंत्री राजेश अग्रवाल के अंबिकापुर स्थित लखनपुर गांव में भव्य श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया था। मंत्री राजेश अग्रवाल ने कथावाचन करवाया, लेकिन पैसा नहीं दिया। अब जब भी पैसा मांगने जाओ तो उन्हें किनारे कर दिया जाता है। डॉ. रामानुरागी महाराज ने वीडियो में कहा, कि सरकार से कहना चाहता हूं, कि सनातन धर्म की यही मर्यादा है क्या? संत का अपमान किया जा रहा है। विधानसभा के बाहर खडा हूं, मेरा पैसा नहीं दिया जाएगा तो आत्मदाह करूंगा। भारत माता की जय। अब पढ़े मंत्री राजेश अग्रवाल ने क्या कहा मंत्री राजेश अग्रवाल ने दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान कहा, कि मेरे द्वारा किसी भी तरह का आयोजन लखनपुर में नहीं कराया गया है। कथावाचक डॉ. रामानुरागी महाराज के आरोप गलत है। डॉ. रामानुरागी महाराज ने आयोजन करने की बात बोलकर संस्कृति विभाग में आवेदन दिया था। मैने उनके आवदेन को रिमॉर्क किया था, जैसे सबका करता हूं। संस्कृति विभाग इस तरह के आयोजन के पैसे नहीं दिए जाते, तो उनका आवेदन रिजेक्ट हो गया। आवेदन रिजेक्ट होने पर वो मुझसे पैसे मांग रहा है। मैने जब आयोजन नहीं कराया? आयोजन में शामिल नहीं हुआ? तो पैसे क्यों दूंगा? आयोजन प्रक्रिया पूरी कराकर दो दिन पहले विधानसभा के बाहर डॉ. रामानुरानी महाराज मिले थे, मैने कहा विधानसभा जा रहा हूं, जल्दी में हू तो उसके बाद इस तरह का वीडियो वायरल हुआ है। अब पढ़े कांग्रेस नेताओं ने क्या कहा कथावाचक डॉ. रामानुरागी महाराज मंत्री राजेश अग्रवाल पर पैसे नहीं देने का आरोप लगाया है। ये बेहद शर्मनाक स्थिति है। एक ओर सरकार दूसरे राज्य के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को प्लेन में बिठाकर बुलाती है। वहीं छत्तीसगढ़ के कथावाचकों का पैसा नहीं दिया जा रहा है। भाजपा नेताओं द्वारा छत्तीसगढ़ के कथावाचकों का अपमान किया जा रहा है। कांग्रेस मांग करती है, कि कथावाचक डॉ. रामानुरागी महाराज का मंत्री राजेश अग्रवाल पैसा दे और उनसे माफी मांगे।
<










