विज्ञापन दें / सहयोग करें

कालरीकर्मी की पत्नी व बेटे ने की थी हत्या, गिरफ्तार: कोरिया में फांसी में झूलता मिला था शव,शराब पीने की आदत से परेशान होकर ली जान – Ambikapur (Surguja) News



कोरिया जिले के कटकोना कालरी में पदस्थ कर्मचारी का शव करीब एक माह पूर्व 26 फरवरी को घर में फांसी में झूलता मिला था। कालरीकर्मी की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी एवं बेटे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों ने कालरीकर्मी के शराब पीने की आदत से परेशान होकर उसकी हत्या कर दी थी। मामला पटना थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कटकोना कालरी में पदस्थ बसंत लाल (59 वर्ष) का शव 26 फरवरी की सुबह उसके माइनस कालोनी स्थित निवास में फांसी पर झूलता मिला था। पुलिस ने शव को पंचनामा किया एवं शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। पंचनामा के दौरान मृतक के शव पर चोट के निशान मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। हत्या कर फांसी पर लटकाया शव
पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने मामले में परिजनों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि मृृतक बंसत लाल शराब पीने का आदी था। वह एक माह से ड्यूटी भी नहीं जा रहा था। अपनी पत्नी एवं बच्चों को वह खर्च करने के लिए पैसे भी नहीं देता था, जिसे लेकर परिवार में अकसर विवाद होता रहता था। पटना थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि जांच में पता चला कि बसंत की पत्नी शालू एवं पुत्र जितेंद्र ने परेशान होकर बसंत लाल की हत्या की साजिश रची। 25 फरवरी की रात दोनों ने मिलकर बसंत लाल की पहले डंडों से पिटाई कर दी और डंडे से गला दबा दिया। दोनों ने मिलकर घर के पीछे आंगन में उसके शव को फांसी पर लटका दिया। घटना की सूचना भी स्वयं जितेंद्र ने थाने में दी थी। मृतक बसंतलाल के दो बेटे एवं तीन बेटियां हैं। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। एक बेटा सिकंदर डबरीपारा में रहता है और वह घर में नहीं था। घर में उसकी एक बेटी रीना आई थी, जिसने शव को सुबह देखा, लेकिन उसे हत्या की जानकारी नहीं थी। मामले में पुलिस ने शालू (58 वर्ष) एवं जितेंद्र प्रसाद (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button