बिरनपुर में राहुल गांधी के नाम जला ज्योति कलश: कांग्रेस-पदाधिकारी ने दिया शांति-अहिंसा का संदेश,सभी धर्मों के लोग ज्योति जलाकर लेते हैं देवी का आशीर्वाद – Bemetara News
बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर एक बार फिर सुर्खियों में है। शक्ति माता मंदिर में किसान कांग्रेस के पदाधिकारी ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नाम से ज्योति कलश प्रज्वलित किया। जानकारी के मुताबिक, किसान कांग्रेस के पदाधिकारी राजेंद्र साहू ने राहुल गांधी के नाम पर ज्योति प्रज्वलित की है। पिछले चुनाव के दौरान हुई घटनाओं के बाद शांति और अहिंसा का संदेश देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया। मंदिर का इतिहास और महत्व ग्रामीणों के अनुसार, पहले यहां नदी के बीच प्राकृतिक प्रतीक (झाड़) के रूप में माता की पूजा होती थी। समय के साथ यह स्थल एक भव्य मंदिर में विकसित हो गया। यह गांव क्षेत्रीय विधायक ईश्वर साहू का गृह ग्राम है, जिससे इसकी अहमियत और बढ़ जाती है। सामाजिक एकता की मिसाल समिति अध्यक्ष देवनारायण साहू के मुताबिक, मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता सामाजिक एकता है। यहां हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी धर्मों के लोग ज्योति प्रज्वलित कर माता का आशीर्वाद लेते हैं। पिछले 30-35 वर्षों से लगातार सेवा और विकास कार्य हो रहे हैं, जिसमें पूरे क्षेत्र का योगदान रहा है।
<











