विज्ञापन दें / सहयोग करें

झरियाडीपा: अधूरी पुलिया बनी ग्रामीणों की परेशानी का कारण, बरसात में हालात और बदतर

जशपुर जिले के फरसाबहार विकास खण्ड के सागजोर पंचायत के झरियाडीपा से इमलीटोली को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर स्थित पुलिया का निर्माण लंबे समय से अधूरा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह संपर्क मार्ग स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन अधूरे निर्माण और मिट्टी भराव न होने से बरसात में रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कार्य या तो बजट की कमी के कारण रुका है या ठेकेदार की लापरवाही से अधूरा छोड़ा गया। उन्होंने निर्माण गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है।

सरपंच से उम्मीद जताते हुए ग्रामीणों ने पुलिया का कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है। अब देखना है कि प्रशासन इस ओर कितनी गंभीरता दिखाता है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button