आज जेल-कल बेल फिर वही खेल गाने पर बनाई रील,VIDEO: हाथ में हथकड़ी और दिखाया विक्ट्री साइन, स्टंटबाज ने पुलिस वैन में बैठकर किया शूट – durg-bhilai News
छत्तीसगढ़ के भिलाई में सड़क पर खतरनाक स्टंट करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए युवक ने अपनी गिरफ्तारी का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर दिया। दावा किया जा रहा है कि आरोपी ने शनिवार रात करीब 10 बजे यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया। वीडियो में युवक पुलिस वाहन के अंदर बैठा दिखाई दे रहा है। वह हाथ में लगी हथकड़ी दिखाते हुए रील बनाता नजर आ रहा है। वीडियो पोस्ट कर उसने कैप्शन में लिखा- ‘आज जेल, कल बेल, परसों फिर वही खेल’। अब वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी युवक हंसते हुए और विक्ट्री साइन दिखाते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी दिखाए जाने के करीब 3 घंटे बाद उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टोरी अपलोड की गई। यह मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। देखिए पहले ये तस्वीरें- स्टैंड को सड़क पर रगड़कर चिंगारियां निकाल रहा था दरअसल, सुपेला पुलिस ने शनिवार शाम करीब 7 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि सड़क पर खतरनाक स्टंट करने वाले युवराज सोनी (20) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस के मुताबिक, युवक बिना नंबर की बाइक से सड़क पर स्टंट कर रहा था। स्टंट के दौरान आरोपी बाइक के स्टैंड को सड़क पर रगड़कर चिंगारियां निकाल रहा था। पुलिस वैन के अंदर बनाया वीडियो सुपेला थाना पुलिस ने सड़क पर खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज कर आरोपी युवराज सोनी को गिरफ्तार किया। पुलिस जब आरोपी को हथकड़ी लगाकर न्यायालय में पेश करने ले जा रही थी, तभी उसने पुलिस वैन के अंदर ही वीडियो बना लिया। वीडियो में आरोपी पहले अपने हाथ में लगी हथकड़ी दिखाता है और फिर विक्ट्री साइन बनाते हुए हंसता नजर आता है। इतना ही नहीं, उसने वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आज जेल, कल बेल और परसों फिर वही खेल।” गिरफ्तारी के 3 घंटे बाद इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड पुलिस ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी की जानकारी शनिवार शाम करीब 7 बजे दी थी। इसके बाद रात करीब 10 बजे आरोपी के इंस्टाग्राम अकाउंट से पुलिस वैन के अंदर बनाया गया वीडियो स्टोरी पर अपलोड किया गया। हालांकि इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। ………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… चलती BMW में सनरूफ खोलकर गर्लफ्रेंड ने किया डांस, VIDEO: मोबाइल निकालकर रील बनाई; रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर के बेटे को पुलिस ने पकड़ा, कार जब्त छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कार सवार युवती ने खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी की। युवती चलती BMW कार की सनरूफ खोलकर डांस करती नजर आई, इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र के रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे की है। पढ़ें पूरी खबर…
<











