IPS रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप: सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने की शिकायत, IPS डांगी बोले वो मुझे ब्लैकमेल कर रही; DGP ने दिया जांच के निर्देश – Raipur News
छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे के सीनियर आईपीएस रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। आईपीएस डांगी पर यह आरोप पुलिस महकमें में पदस्थ एक एसआई की पत्नी (योगा टीचर) ने लगाया है।
.
IPS रतनलाल डांगी।
एसआई की पत्नी ने पूरे मामले की शिकायत छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय पहुंचकर डीजीपी से की है। महिला का आरोप है कि डांगी पिछले सात वर्षों से उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। शिकायत मिलते ही विभाग ने प्राथमिक जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। महिला के आरोपों पर दैनिक भास्कर ने आईपीएस रतनलाल डांगी से बात की।
भास्कर से चर्चा के दौरान रतनलाल डांगी ने बताया, कि शिकायतकर्ता महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। इस मामले की शिकायत उन्होंने पूर्व में ही वरिष्ठ अफसरों से की है। महिला को इस बात की जानकारी मिली, तो उसने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर शिकायत की है। महिला मुझे बदनाम करने और ब्लैकमेल करने के लिए ये सब कर रही है।
IPS रतनलाल डांगी।
अब पढ़े कौन है IPS रतनलाल डांगी
IPS रतनलाल डांगी छत्तीसगढ़ के 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे बीजापुर, कांकेर, कोरबा और बिलासपुर जैसे जिलों में एसपी रह चुके हैं, जबकि सरगुजा, दुर्ग और बिलासपुर रेंज में आईजी पद पर भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे चंद्रखुरी स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में निदेशक के रूप में पदस्थ हैं।
आईजी रैंक के अफसर को मिली है जांच की जिम्मेदारी
IPS रतनलाल डांगी की शिकायत की जांच पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आईजी रैंक के अधिकारी कर रहे है। अब तक मामले में जांच शुरू नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार जांच अधिकारी पहले महिला से पूछताछ करके बयान और डिजिटल साक्ष्य लेंगे। महिला से बयान लेने के बाद IPS रतनलाल डांगी का बयान रिकॉर्ड किया जाएगा। जांच टीम में महिला अफसरों को भी शामिल किया गया है। जांच रिपोर्ट कब तक आएगी? इस संबंध में जांच टीम और पुलिस मुख्यालय के अफसर खामोश है।
नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय।
15 अक्टूबर को हुई है शिकायत
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर 15 अक्टूबर को औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वर्ष 2017 में रतनलाल डांगी से उसकी मुलाकात कोरबा में हुई थी, जब IPS डांगी वहां एसपी पद पर तैनात थे।
शुरूआती बातचीत सोशल मीडिया पर हुई, जो आगे बढ़ती गई। दंतेवाड़ा में पदस्थापना के दौरान वह वीडियो कॉल के माध्यम से उन्हें योग सिखाती थी। बाद में राजनांदगांव और सरगुजा में आईजी बनने के बाद डांगी ने कथित रूप से उसे परेशान करना शुरू किया। बिलासपुर आईजी रहते हुए उत्पीड़न का सिलसिला और बढ़ गया।
शिकायत में महिला ने बताया है कि IPS डांगी उसे अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में बंगले पर बुलाते थे और न आने पर तबादले की धमकी देते थे। चंद्रखुरी पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में तबादले के बाद भी वह वीडियो कॉल के जरिए सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक संपर्क करने का दबाव बनाते थे। महिला ने यह भी दावा किया है कि उसके पास कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं।
IPS रतनलाल डांगी।
IPS रतनलाल डांगी।
IPS रतनलाल डांगी।
IPS रतनलाल डांगी।
पुलिस मुख्यालय के अफसरों ने मामले में साधी चुप्पी
महिला का आरोप है, कि शिकायत के बाद विभाग के कुछ अधिकारी महिला पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। वहीं, पुलिस मुख्यालय से इस संबंध में अब तक अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया है। पूरे मामले में पुलिस मुख्यालय के अधिकारी जांच का निर्देश देकर चुप्पी साधे हुए है।
<












