विज्ञापन दें / सहयोग करें

International Yoga Day: सीएम साय ने जशपुर में किया सामूहिक योग अभ्यास, नालंदा परिसर के लिए भूमि पूजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिला मुख्यालय पर आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में योग किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से निरोग रहने के लिए योग को अपने दिनचर्या में लाने की अपील की। साथ ही जशपुर में बनने जा रहे नालंदा परिसर का भूमि पूजन भी किया।

By Roman Tiwari

Publish Date: Sat, 21 Jun 2025 11:22:35 AM (IST)

Updated Date: Sat, 21 Jun 2025 11:34:41 AM (IST)

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करते सीएम साय

HighLights

  1. सीएम विष्णुदेव साय ने किया योगाभ्यास
  2. जशपुर में नालंदा परिसर का भूमिपूजन
  3. प्रदेश में 1.75 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

नईदुनिया प्रतिनिधि, जशपुर नगर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदवे साय ने जशपुर नगर स्थित रणजीता स्टेडियम में योग अभ्यास किया। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व राज्य सभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव, प्रदेश की समाज कल्याण एवं महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जशपुर विधायक रायमुणी भगत, जिला कलेक्टर रोहित व्यास सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

naidunia_image

मंच से अपने उद्भोदन के दौरान मुख्यंत्री ने सभी लोगों से योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। सीएम ने कहा कि योग से शरीर स्वस्थ रहता है और मन भी शांत रहता है। जशपुर में आयोजित सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम में जिले सभी क्षेत्रों से जन प्रतिनिधि शामिल हुए। साथ ही स्कूली बच्चों ने भी मुख्यमंत्री के साथ योग अभ्यास में हिस्सा लिया।

naidunia_image

यह भी पढ़ें:Raipur Illeagal Conversion: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रुकवाया अवैध मतांतरण, पास्टर गिरफ्तार

सीएम ने किया नालंदा परिसर का भूमि पूजन

योग कार्यक्रम के बाद सीएम साय ने जशपुर में नालंदा परिसर नाम से बन रहे अत्याधुनिक लाइब्रेरी का भूमि पूजन भी किया। रायपुर की तर्ज पर जिला मुख्यालय में भी नालंदा परिसर बनाया जाएगा। सीएम साय ने कहा कि इस लाइब्रेरी की लागत 11 करोड़, 29 लाख रुपये होगी। जिसमें 500 अभ्यार्थियों के साथ बैठने की सुविधा होगी। इसे 2 एकड़ क्षेत्र में बनाया जाएगा। इस परिसर में सही आवश्यक सुविधआएं होंगी साथ ही एक छोटा सा उद्यान भी बनाया जाएगा। इस लाइब्रेरी में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यार्थियों के लिए स्टडी मटेरियल उपलब्ध करवाया जाएगा।

naidunia_image

यह भी पढ़ें: CG Electricity Bill: बिजली कंपनी को हो रहा है 4,550 करोड़ का घाटा, इसलिए अब देना पड़ सकता है ज्यादा बिल

1.75 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को लेकर सीएम साय ने कहा कि पिछले साल की तरह इस साल भी राज्य में पौधे लगाने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस साल भी प्रदेश भर में 1.75 करोड़ पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपनी-अपनी मां के नाम पर पौधे लगाने की अपील की।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button