जशपुर जिला पंचायत चुनाव: शौर्य प्रताप सिंह जूदेव की एंट्री से मुकाबला रोचक
जशपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और जशपुर राज परिवार के सदस्य कुमार दिलीप सिंह जूदेव के नाती शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने जिला पंचायत सदस्य चुनाव में ताल ठोक दी है। वे क्षेत्र क्रमांक 5, दुलदुला से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कर रहे हैं।
शौर्य प्रताप सिंह जूदेव के समर्थन में छत्तीसगढ़ के पूर्व वन मंत्री और आदिवासी नेता गणेश राम भगत ने मोर्चा संभाल लिया है। चुनाव प्रचार के दौरान भगत अपने खास अंदाज और ठेठ जशपुरिहा शैली में मतदाताओं को लुभा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि प्रचार सभाओं में कुडुख भाषा में लोकगीतों की मांग भी हो रही है, जिसे गणेश राम भगत खुशी-खुशी पूरा कर रहे हैं।
इस बार जशपुर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 से कुल 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।
Follow Us













