विज्ञापन दें / सहयोग करें

किसानों से लोन-सब्सिडी के नाम पर 35 लाख ठगे: नाबार्ड अधिकारी बनकर पहुंचे ठग, मछली पालन-फेंसिंग में 90% सब्सिडी का झांसा, रकम लेकर हुए फरार – Balod News


नाबार्ड की 90 प्रतिशत सब्सिडी और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन दिलाने का झांसा देकर बालोद जिले के आदिवासी किसानों से करीब 35 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

.

ग्राम पुनारकसा (थाना मंगचुवा) निवासी किसान द्वारिका प्रसाद घावड़े ने बताया कि जनवरी 2025 में दो लोग गांव आए। खुद को नाबार्ड का अधिकारी बताकर उन्होंने दावा किया कि आदिवासियों को 90% सब्सिडी पर बोर खनन, मछली पालन और खेतों की फेंसिंग कराई जाती है। इसी बहाने ग्रामीणों से दस्तावेज और रकम इकट्ठा की गई।

खाते में 9.72 लाख का लोन, लेकिन हाथ में कुछ नहीं

आरोपियों ने खुद को शिवशंकर वर्मा और हसन खान बताते हुए यूको बैंक कुसुमकसा में खाता खुलवाया। किसान द्वारिका प्रसाद से 1 लाख रुपए जमा कराए गए और बैंक प्रक्रिया के नाम पर वापस ले लिए। बाद में पासबुक में 9 लाख 72 हजार रुपए का लोन दर्ज दिखा, लेकिन किसान को एक रुपए भी नहीं मिला।

द्वारिका प्रसाद के साथ ही गांव और आसपास के कई किसान – पुरानिक चुरेन्द्र, बृजलाल गोयल, निरसिंह जुर्री, पुष्पा बाई, प्रहलाद सिंह, शत्रुघन चुरेन्द्र, जयराम, भारत लाल, दयालु राम, शंकर लाल, कल्याणी बाई, पुष्पकांत, बहुर सिंह समेत कई अन्य ग्रामीण इसी तरह ठगे गए। कुल रकम करीब 35 लाख रुपए बताई जा रही है।

राजहरा पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों आमिर खान और हसन खान उर्फ हसमुद्दीन के खिलाफ बीएनएस की धारा 3(5) और 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है।

इन किसानों से हुई है ठगी –

चमराराम कुरचाम बाबडूटोला 8 लाख

रघुवीर टेकाम 5 लाख

भारत लाल भीमपुर 10 लाख

दुष्यंत सागर भीमपूरी 5.22 लाख

शत्रुघ्न चिलमगोटा 10 लाख

शिवप्रसाद मोह भट्टा 3 लाख

नीर सिंह पुनर कसा 8 लाख

पुनरिक राम पुनर कसा 9 लाख

द्वारिका प्रसाद पुनर कसा 9.72 लाख

बृजलाल गोयल पुनर कसा 12 लाख

प्रहलाद सिंह भीमपुर 6 लाख

पारस दास भीमपुर 8 लाख

फागुराम भीमपुर 4 लाख

पुष्पा बाई रेगाडबरी 3.30 लाख

महेंद्र कोमरे रेगाडबरी 9 लाख

शंकर लाल भीमपुर 3 लाख

भुवनेश्वर जड़गा टोला 7 लाख

ढाल सिंह कोठारी सगवनपुर 7 लाख

बुधराम शेरपार 2 लाख

जगराम मंडावी शेरपार 4.4 लाख

धननु राम कोरेटी आसरा 3.30 लाख

उत्तम टेकाम टेकामटोला 5 लाख

लतखोर मंडावी विजयपुर 5:50 लाख

सीताराम सोरी भीमपुर (गेंदा टोला) 9 लाख

लक्ष्मण डुमरी 1 लाख

गीता बाई सुरेंद्र चिलमगोटा 1.61 लाख

सीमा भूआर्य बैगाटोला 8 लाख

शिवप्रसाद मोह भट्ट 3 लाख

भारत लाल भीमपुर 10 लाख

कीर्तन लाल चिखलाकसा 1 लाख

खेमसिंह मंडावी चिखला कसा 2 लाख

और तेजराम खरांशु 3.66 लाख ।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button