विज्ञापन दें / सहयोग करें

कांकेर में पहली बारिश में 15.50 करोड़ की नहर ढही: खेतों में घुसा पानी, 30-35 एकड़ फसल बर्बाद, किसानों के नुकसान का होगा आकलन – Kanker News



कांकेर जिले में 15.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दुधावा डैम से सोनपुर तक की नहर लाइनिंग पहली ही बारिश में ढह गई। शामतरा के पास नहर टूटने से तेज बहाव का पानी खेतों में घुस गया, जिससे 20 से अधिक किसानों की 30 से 35 एकड़ से अधिक फसलें प्रभावित हो गईं। घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। नहर टूटने से मौके पर बड़ा गड्ढा बन गया, जिससे तेज गति से पानी बहने लगा। बहाव इतना अधिक था कि पानी तालाब की मेड़ तोड़ते हुए किसानों के खेतों तक पहुंच गया। ग्रामीणों के अनुसार, इस घटना से कई किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। ग्रामीणों ने पहले ही जताई थी आपत्ति स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि नहर निर्माण के दौरान ही कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के समक्ष शिकायत और आपत्ति भी दर्ज कराई थी, लेकिन उनकी चिंताओं को गंभीरता से नहीं लिया गया। जल संसाधन विभाग ने बताई वजह जल संसाधन विभाग के अधिकारी धर्मेंद्र मेश्राम ने बताया कि घटना के समय दुधावा जलाशय से नहर में पानी नहीं छोड़ा गया था। विभाग का दावा है कि भारतमाला परियोजना के तहत किए गए कार्यों से आए पानी के दबाव के कारण नहर क्षतिग्रस्त हुई। फसलों के नुकसान का होगा आकलन अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में शिकायत मिलने पर संबंधित ठेकेदार को कार्य से हटा दिया गया था। अब जिन किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं, उनके नुकसान का सर्वे कर मूल्यांकन रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button