सरगुजा में व्यापारियों ने किया नेशनल हाईवे जाम, नगर बंद: ज्वेलर्स से एक करोड़ की उठाईगिरी के आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग, लगी वाहनों की कतारें – Ambikapur (Surguja) News
सरगुजा जिले के सीतापुर में ज्वेलरी व्यवसायी से एक करोड़ रुपये से अधिक की उठाईगिरी के आरोपियों को पांच दिन बाद भी नहीं पकड़े जाने के विरोध में व्यापारियों ने शुक्रवार को नगर बंद किया और नेशनल हाईवे 43 में चक्काजाम कर दिया। दोपहर 12 बजे से किए गए चक्काजा
.
जानकारी के मुताबिक, रविवार को सीतापुर के काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स के संचालक अरुण सोनी सुबह दुकान खोलने पहुंचे थे। उन्होंने स्कूटी में सोने-चांदी की ज्वेलरी से भरा बैग लटकाकर रखा था। वे दुकान का शटर खोल रहे थे, इसी दौरान उठाईगीर उनका ज्वेलरी से बैग लेकर भाग निकले। बैग में करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की ज्वेलरी थी। आरोपी का CCTV फुटेज भी सामने आया था।
चक्काजाम में फंसी गाड़ियां
नगर बंद, व्यापारियों ने किया चक्काजाम
उठाईगिरी की घटना की जांच के दौरान पता चला कि अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों ने उठाईगिरी की वारदात का अंजाम दिया है। अब तक आरोपी नहीं पकड़े गए हैं।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीतापुर के व्यापारियों ने शुक्रवार सुबह से ही नगर की दुकानें बंद रखीं और दोपहर 12 बजे से नेशनल हाईवे 43 में चक्काजाम कर दिया। व्यापारी संघ के आह्वान पर दवा दुकानों को छोड़कर नगर की सभी दुकानें स्वस्फूर्त बंद हैं।
नगर की दुकानें स्व-स्फूर्त बंद
कारगिल चौक पर चक्काजाम में व्यापारी संघ एवं सर्राफा व्यापारी संघ सहित नगरवासी भी बैठे हैं।
चक्काजाम के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। एम्बुलेंस के अलावा स्कूली बसें एवं यात्री वाहन परिवर्तित मार्ग से आना-जाना कर रही हैं। भारी वाहनें जाम में फंस गई हैं। प्रदर्शन को देखते हुए कारगिल चौक के अलावे नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।
चक्काजाम की सूचना पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं। व्यापारियों के आंदोलन को पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने भी अपना समर्थन दिया है।
ओड़िसा गैंग के शामिल होने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
ज्वेलर्स से एक करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के ज्वेलरी की उठाईगिरी में ओडिसा के कुख्यात गिरोह का हाथ होने का अंदेशा है। गैंग का सरगना जेल में बंद है और वहीं से सिंडिकेट चला रहा है। सरगुजा से पुलिस टीमें अलग-अलग जगहों पर जांच के लिए पहुंची हैं। हालांकि अब तक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं।
<













