सरगुजा में पटवारी को लात मारी, डंडे से पीटा, VIDEO: युवक ने ऑफिस में घुसकर की मारपीट, RI का नंबर मांगने पर हुआ था विवाद – Chhattisgarh News
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में युवक ने पटवारी की पिटाई कर दी। पटवारी के साथ-साथ ऑपरेटर को भी जमकर पीटा। मारपीट का वीडियो CCTV में कैद हो गया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट करने वाला युवक भाजपा से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपी जमीन खरीदी-बिक्री का काम करता है। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कंठी में पटवारी प्रकाश मंडल बुधवार दोपहर को अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। वे करजी और सोहगा के भी पटवारी हैं। पटवारी कार्यालय में घुसे युवकों का पटवारी प्रकाश मंडल से विवाद हो गया। विवाद के बाद युवक ने पटवारी और कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ जमकर मारपीट की। पटवारी जब बाहर निकला तो भी उसे युवक ने लात मारी और डंडे से पीटा। बताया जा रहा है कि आरआई (रेवेन्यू इंस्पेक्टर) का नंबर मांगने पर विवाद हुआ था। पहले देखिए ये तस्वीरें- पटवारी संघ से जुड़े पदाधिकारी थाने पहुंचे गालीगलौज और मारपीट की घटना पटवारी कार्यालय के बाहर लगे CCTV में कैद हो गई है। शाम को पटवारी और कंप्यूटर ऑपरेटर दरिमा थाने पहुंचे। सूचना पर पटवारी संघ से जुड़े पदाधिकारी भी थाने पहुंच गए हैं। बताया गया है कि मारपीट करने वाला आरोपी मोनू कुजूर है, जो भाजपा से जुड़ा हुआ है। युवक की महापौर मंजूषा भगत और विधायक प्रबोध मिंज के साथ फोटो भी सामने आई है। आरआई का नंबर मांगने को लेकर विवाद देर शाम तक पटवारी दरिमा थाने में डटे रहे। विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि विवाद आरआई का नंबर मांगने को लेकर हुआ था, जिसके बाद उन्होंने मारपीट की। मामले में थाना प्रभारी राजेश कुमार खलखो का मोबाइल बंद होने के कारण पुलिस कार्रवाई की जानकारी नहीं मिल सकी है। …………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… डॉक्यूमेंट की फोटो खींचने पर पत्रकार को पीटा, VIDEO: सांरगढ़ में जानकारी मांगने पर भड़के कृषि अधिकारी, वकील को कॉलर पकड़कर धकेला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कृषि विभाग दफ्तर में वकील और पत्रकार से मारपीट हुई है। अधिकारी प्रवीण पटेल ने डॉक्यूमेंट की फोटो खींचने पर पत्रकार की पिटाई कर दी। बचाने आए वकील को भी धकेल दिया। घटना का CCTV सामने आया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर
<











