रायपुर में फर्जी आधार-कार्ड देकर होटल में किया ऐश: युवती के पास पेमेंट के लिए गया फोन, युवक पहुंचा था होटल – Raipur News
इस मामले में युवती ने गंज थाने में शिकायत दी है।
रायपुर में फर्जी आधार कार्ड देकर एक युवक ने होटल में ऐश किया है। ऐश करने के बाद उसने पेमेंट नहीं किया। जिसके बाद होटल संचालक ने युवती के फोन पर संपर्क किया। पता चला कि युवक ने जो आधार कार्ड दिया था वह उसी युवती का था। इस मामले में युवती ने गंज थाने म
.
अंकिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तेलीबांधा इलाके में रहती हैं। 20 सितंबर को वह घर पर थी। कभी शाम के 6:30 बजे गंज थाना इलाके के होटल रियान इन से फोन आया। जिसमें होटल संचालक ने कहा कि आपका बिल बकाया है। युवती ने कहा कि वह होटल में नहीं रुकी थी। इसके बाद होटल संचालक ने उसे आधार कार्ड की फोटो कॉपी दिखाई।
पुलिस में दर्ज हुई शिकायत
अंकिता के आधार कार्ड में उसके पिता का मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। इस आधार कार्ड को युवक ने होटल में जमा कराया था। युवती का कहना है कि उसे नहीं पता युवक के पास कैसे आधार कार्ड पहुंचा। फिलहाल युवती ने गंज थाने में आईडी कार्ड के दुरुपयोग कर धोखाधड़ी के मामले में शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले में पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है।
Source link












