रायपुर में बेटिंग-एप 777 से ऑनलाईन सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार: महिला वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मैच में लगवाया पैसा, इलेक्ट्रॉनिक दुकान का मालिक है आरोपी – Raipur News
यह पूरा मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है।
रायपुर में बेटिंग-एप 777 से ऑनलाईन सट्टा खिलाते एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है। सटोरिया महिला वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मैच में पैसा लगवा रहा था। इस बात की भनक पुलिस को लग गई। पुलिस आरोपी की घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला तिल्द
.
1 अक्टूबर को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि बनियापारा गुरूकृपा काम्पलेक्स स्थित यश ईलेक्ट्रानिक का संचालक अपने दुकान में सट्टा खिला रहा है। वह महिला वर्ल्ड कप के न्यूजीलैंड बनाम आस्ट्रेलिया मैच के दौरान मोबाईल फोन में ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहा है। पुलिस ने आरोपी संजय करमचंदानी की दुकान में जाकर दबोच लिया।
जुआ प्रतिषेध एक्ट में अरेस्ट
पुलिस को टीम उसके पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर उसके महिला वर्ल्ड कप मैच के दौरान बेटिंग एप 777 एक्सचेंज के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित करना मिला। आरोपी के कब्जे से सट्टा संचालन में उपयोग होने वाले 2 नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 5000, 3 नग एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्रायविंग लाईसेंस कीमत लगभग 45,000 रूपये जप्त किया गया। आरोपी को जुआ प्रतिषेध एक्ट में अरेस्ट किया गया है।
<











