विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में 2 तस्करों को 15-15 साल की सजा: डेढ़-डेढ़ लाख का जुर्माना भी लगा, पुलिस ने बाइक से बरामद किया था 34.50 किलों से गांजा – Raipur News

कोर्ट से आदेश के बाद दोषियों को जेल ले जाते पुलिस।

बाइक में गांजा तस्करी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने 15-15 साल की सजा सुनाई है। 2021 में आरोपियों के पास से पुलिस ने 1.70 लाख रुपए का गांजा बरामद किया था। इसके बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया था।

.

मिली जानकारी के अनुसार, अप्रैल 2021 में गरियाबंद पुलिस को मुखबिर से अवैध गांजा तस्करी की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर लाल रंग की मोटर साइकल में दो लोगों को हिरासत में लिया। आरोपी ओडिशा से छुरा होते हुए रायपुर की ओर जा रहे थे। आरोपियों की तलाशी लेने पर बोरे मे 34 किलो 500 ग्राम गांजा पुलिस ने बरामद किया। इसकी कीमत 1.70 लाख रुपए थी। इसके बाद से दोनों जेल में बंद थे।

मनोज ईसाई और योगेश तारक को 15 साल की सजा

1.5 लाख का जुर्माना भी लगाया है।

करीब साढ़े तीन साल चली सुनवाई के बाद, मंगलवार को एनडीपीएस स्पेशल जज पंकज कुमार सिन्हा ने गरियाबंद के रहने वाले दोषी मनोज ईसाई और योगेश तारक को कठोर कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही कोर्ट ने दोनों पर 1.5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अगर जुर्माना अदा नहीं किया गया, तो अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। वही इस मामले में पुलिस की ओर से विशेष लोक अभियोजक केके चंद्राकर ने पैरवी की।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button