विज्ञापन दें / सहयोग करें

कोरबा में कैरेक्टर के शक पर पत्नी की हत्या: कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार, दोनों में आए दिन होता था विवाद, आरोपी गिरफ्तार – Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़ के कोरबा में पत्नी की हत्या, चारपाई पर खून से लथपथ शव मिला।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार को पति ने पत्नी की हत्या कर दी। वह पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था। विवाद के उसने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला। वह अपने बच्चों के साथ ससुराल में ही रहता था। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

.

जानकारी के मुताबिक, चैतराम धनवार (45) पत्नी बंधन बाई धनवार (43) और बच्चों के साथ अपने ससुराल बरपाली गांव में ही रहता था। वह पत्नी के करेक्टर पर शक करता था। जिसे लेकर अक्सर दोनों में विवाद भी होता था। बुधवार को विवाद के दौरान उसने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

देखिए पहले ये तस्वीरें…

इसी घर में आरोपी अपने परिवार के साथ रहता था।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

खाना बनाने के दौरान हुआ विवाद

दरअसल, चैतराम धनवार मूल रूप से पाली सपोलवा का रहने वाला है। जो कि पेशे से मजदूर है। वह बरपाली गांव में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। उसकी बड़ी बेटी की शादी भी बरपाली में हुई है। बुधवार सुबह जब बंधन बाई खाना खा रही थी। तभी चैतराम वहां आया और दोनों में उसी बात को लेकर विवाद हो गया।

महिला की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसी

इसके बाद गुस्साए पति ने पास लगे कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने उसे खून से लथपथ पाया। उन्होंने फौरन इसकी सूचना कोटवार को दी और उसने पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया।

मामले की जानकारी मिलते के बाद डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची।

महिला की लाश पीएम के लिए भिजवाया

वहीं महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि दोनों में अक्सर विवाद होता था। आज भी दंपती में विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने पत्नी की हत्या कर दी। वहीं एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

…………………………

क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मार-डाला:2 बच्चों की मां को मैकेनिक से हुआ प्यार; शराब पिलाई, फिर तकिए से मुंह दबाकर हत्या

2 बच्चों की मां को गांव के मैकेनिक युवक से प्यार हो गया था। दोनों ने मिलकर पति की हत्या कर दी थी।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में 2 बच्चों की मां ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मार डाला। पत्नी का गांव के मैकेनिक युवक से अफेयर था। पति ने दोनों को पहले भी घर पर रंगे हाथों पकड़ा था। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इसलिए पति को रास्ते से हटाकर पत्नी प्रेमी संग घर बसाना चाहती थी। पढ़ें पूरी खबर…


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button