विज्ञापन दें / सहयोग करें

डोंगरगढ़ में घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या:बेटी पर भी धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर; ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर रेफर किया गया

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला। हमले में घायल बेटी को प्राइमरी ट्रीटमेंट दिया गया। इसके बाद ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उसे रायपुर रेफर किया गया। जहां उसका इलाज जारी है। शुक्रवार रात हुई वारदात के पीछे पारिवारिक रंजिश बताई जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है। सब्जी बेचने का काम करता परिवार जानकारी के मुताबिक, कमला सोनकर का परिवार चौथना गांव में रहता है और सब्जी बेचने का काम करता है। शुक्रवार रात अज्ञात आरोपी घर में घुस गया। इसके बाद उसने कमला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। फिर बेटे हमेंद्र सोनकर (21) पर भी हमला किया। मर्डर के बाद भागा आरोपी इस हमले में मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि बेटी ममता सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल ममता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ में भर्ती कराया। वारदात के वक्त बाहर था पति उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया। वारदात के समय कमला सोनकर का पति घर से बाहर था। डबल मर्डर के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। पारिवारिक रंजिश की आशंका शुरुआती जानकारी के अनुसार, वारदात के पीछे पारिवारिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है। घटना को अंजाम देने का संदेह परिवार के ही एक रिश्तेदार पर है। हालांकि, आरोपी की भूमिका और हत्या की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है। वारदात के पीछे की वजह और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस बोली- जल्द किया जाएगा खुलासा इस मामले में डोंगरगढ़ SDOP केसरी नंदन नायक ने बताया कि मामले की हर पहलुओं पर जांच की जा रही है, घायल युवती को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है जल्दी ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। …………………. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… रायपुर-लड़की का मर्डर कर युवक ने खुद का गला काटा: हालत गंभीर, होटल के कमरे से आ रही थी चिल्लाने की आवाज; जांच जारी राजधानी रायपुर में लड़की का मर्डर कर युवक ने खुद अपना गला काटने की कोशिश की है। शुक्रवार को झूलेलाल चौक के पास स्थित बंसल पैराडाइज होटल में युवती की लाश मिली है। उसी होटल के कमरे में एक लड़का खून से लथपथ मिला है, जिसकी हालत गंभीर है। मामला गंज थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button