भिलाई में सुबह से तेज बारिश: बदला मौसम, पारा 40 डिग्री से 33 में गिरा, गर्मी से मिली राहत – durg-bhilai News
दुर्ग भिलाई में सुबह से हो रही बारिश
दुर्ग जिले में मानसून ने एंट्री कर दी है। यहां पिछले तीन दिन से हल्की बूंदा बांदी और बारिश के बाद 24 मई शनिवार को सुबह से मौसम सुहाना रहा। बादर छाए रहे। सुबह 4 बजे बारिश के बाद फिर सुबह 9 बजे से लगातार बारिश हो रही है।
.
मौसम विभाग के मुताबिक दुर्ग जिले के पारा तीन दिन पहले अधिकतम तापमान 40.2 और मिनिमम 24.2 डिग्री दर्ज किया गया था। तीन दिन से बादल छाए रहने और बारिश होने से पारा धड़ाम से 7 डिग्री नीचे गिरकर 33 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मिनिमम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेट रहा।
चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बाद हुई इस बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी है। मौसम विभाग रायपुर ने पूर्वानुमान जताया है कि दुर्ग जिले में इसी तरह मौसम रहने वाला है। यानिक शनिवार को पूरा दिन बारिश होने की संभावना जाताई जा रही है।
बारिश ने मौसम को किया ठंडा, गर्मी से मिली राहत
तीन दिन तक लगातार बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग रायपुर के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक इसी तरह बारिश होने की संभावना है। 24 से 27 मई तक बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 28 मई को हल्की बारिश और धूप रहने की संभावना जताई गई है। 29 मई को फिर से तेज धूप के साथ मौसम सुष्क रहेगा।
अब जानिए, आज किस जिले में कितनी बारिश होगी
- मौसम विभाग के मुताबिक आज 07 जिलों के अधिकांश और बाकी बचे जिलों के अनेक स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।
- इन जिलों के अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, मोहला–मानुपर, राजनांदगांव, खैरागढ़, कबीरधाम, बेमेतरा, दुर्ग, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, शक्ति, रायगढ़, सारंगढ़, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर–चांपा, बिलासपुर, बलौदाबाजार, गौरेला, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर।
- इन 7 जिलों के अधिकांश स्थानों पर बारिश के चांस कांकेर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर।
Source link












