छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग: बलौदाबाजार में साहू समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग – baloda bazar News
छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक पर FIR, साहू समाज ने की बर्खास्तगी की मांग
बलौदाबाजार जिले के सुहेला क्षेत्र में शांति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पूरक परीक्षा के दौरान हुई इस घटना की शिकायत पर सुहेला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
.
आरोपी शिक्षक शैलेश वर्मा पहले भी इस तरह के आरोपों के चलते निलंबित हो चुके हैं। निलंबन के बाद भी वह अपनी भाभी के नाम पर विद्यालय का संचालन कर रहे हैं। विद्यालय में इस तरह की घटनाएं पहले भी हुई हैं। समाज और लोक लाज के कारण छात्राएं शिकायत करने से डरती हैं।
साहू समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जिला साहू समाज के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने विद्यालय की मान्यता रद्द करने और शैलेश वर्मा को शासकीय सेवा से बर्खास्त करने की मांग की है। समाज ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
साहू समाज के जिला अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि समाज काफी आक्रोशित है और दोषी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें उक्त दोषी शिक्षक को बर्खास्त करने एवं उनके द्वारा संचालित स्कूल की मान्यता रद्द की मांग की गई जिसमें कलेक्टर दीपक सोनी ने समाज को आश्वस्त करते हुए कानूनी कार्यवाही की बात कही है ।
Source link











