विज्ञापन दें / सहयोग करें

बालोद में ट्रक 11 केवी लाइन की चपेट में आया: हाई-वोल्टेज करंट से एक की मौत, दो गंभीर, दो ने ट्रक से कूदकर बचाई जान – Balod News



बालोद जिला मुख्यालय से लगे ग्राम झलमला में रविवार शाम कबाड़ी सामान भर रहे ट्रक में अचानक करंट दौड़ गया, जिससे एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के दौरान दो मजदूर ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 5.30 बजे ग्राम झलमला स्थित तांदुला केनाल के पास घनश्याम कबाड़ी दुकान के सामने मजदूर ट्रक में लोहे और प्लास्टिक का सामान लोड कर रहे थे। यह काम लापरवाहीपूर्वक 11 केवी विद्युत लाइन के खंभे के ठीक नीचे किया जा रहा था, जबकि पास से ही हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित हो रहा था। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ ट्रक में करंट फैल गया। हादसे में ट्रक के ऊपर मौजूद बालोद के जवाहरपारा निवासी दीनू सतनामी (50), बीरा स्वामी पिल्ले उर्फ पांडे पिल्ले (38) और राजनांदगांव निवासी आतिश कुमार (29) गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद घायलों को तत्काल निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दीनू सतनामी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं बीरा स्वामी की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया गया है। आतिश कुमार का इलाज बालोद के एक निजी अस्पताल में जारी है। सूचना मिलते ही बालोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर लिया है। थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी तो नहीं हुई।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button