विज्ञापन दें / सहयोग करें

बेमेतरा में गृह मंत्री बोले-प्रदेश में नक्सलवाद पूरी तरह खत्म: राज्य की शांति के लिए बड़ी उपलब्धि, कहा-बस्तर में अब विकास का काम तेज होगा – Bemetara News



बेमेतरा में प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। नक्सलवाद के खात्मे की घोषणा के बाद उनका यह पहला दौरा रहा, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध मिली ऐतिहासिक सफलता के बाद गृह मंत्री के बेमेतरा पहुंचने पर जोरदार अभिनंदन किया गया। सरकार द्वारा 31 मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद के पूर्ण खात्मे की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश की शांति और सुरक्षा के लिए मील का पत्थर है। उन्होंने बताया कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अब नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, खासकर बस्तर में विकास कार्यों को तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं अंतिम छोर तक हर गांव तक पहुंचे। नक्सलवाद के खात्मे के बाद अब बस्तर की जनता भयमुक्त होकर लोकतंत्र की मुख्यधारा से जुड़ रही है। बेमेतरा आगमन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला और नारों के साथ गृह मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर स्थानीया जनप्रतिनिधियों ने इस ऐतिहासिक निर्णय और सफल के लिए सरकार को बधाई दी। गृह मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारा संकल्प सिर्फ नक्सलवाद खत्म करना नहीं, बल्कि बस्तर के कोने-कोने तक विकास की रोशनी पहुंचाना है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button