विज्ञापन दें / सहयोग करें

बालोद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान: पिछले साल पत्नी ने कर ली थी आत्महत्या, 3 साल का मासूम अब नाना के सहारे – Balod News



छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार दोपहर एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान भीषम ठाकुर पिता रजउराम ठाकुर के रूप में हुई है। यह घटना बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम जामगांव (बी) की है। जानकारी के अनुसार, भीषम ठाकुर ने वर्ष 2022 में अफेयर के चलते हथौद की एक युवती से विवाह किया था। दोनों का एक 3 साल का बेटा है, जो वर्तमान में अपने नाना के पास रहता है। बताया जा रहा है कि पिछले साल नवरात्र त्योहार के दौरान उसकी पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की मौत के बाद से ही भीषम मानसिक रूप से परेशान और गुमसुम रहने लगा था। शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे भीषम ने अपने घर के कमरे की छत में लगे टीन शेड के लोहे के एंगल में फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी शाम करीब 4:30 बजे उसके छोटे भाई को हुई, जिसने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शाम करीब 5 बजे पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को नीचे उतारा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बालोद के मर्च्युरी में रखवाया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, घर में दोनों भाई ही रहते थे। उनकी मां का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि पिता बाहर मजदूरी करने जाते हैं। पत्नी की मौत के बाद से भीषम अकेलापन और मानसिक तनाव झेल रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button