विज्ञापन दें / सहयोग करें

सरगुजा में बिजली गिरने से बच्ची की मौत: मौसम बदलने के साथ तेज हवाओं के साथ बारिश, कोरिया में भी बिजली गिरी – Ambikapur (Surguja) News



सरगुजा में शुक्रवार की शाम मौसम में हुए बदलाव और तेज आंधी बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक नाबालिग बच्ची की मौत हो गई। नाबालिग बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी थी। दूसरे पेड़ के नीचे खड़ी दो लड़कियों को भी झटका लगा, लेकिन वे बच गईं। मामला लुंड्रा थाना क्षेत्र का है। सरगुजा में शुक्रवार शाम अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। संभाग के अधिकांश इलाकों में इस दौरान बारिश हुई है और कई स्थानों पर गाज भी गिरे हैं। अंबिकापुर संभाग मुख्यालय में भी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से कई घंटे बड़े इलाके की बिजली भी गुल रही। सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में भी अधिकांश हिस्से में बारिश हुई है। कुछ स्थानों पर ज्यादा अच्छी बारिश भी हुई है। गाज गिरने से एक की मौत
सरगुजा के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत चलगली बकनाकला निवासी सनमतिया (13 वर्ष) पिता मटन राम शुक्रवार को मवेशी चराने के लिए गांव के पास लगे जंगल किनारे गई थी। शाम करीब 5.30 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। सनमतिया बारिश से बचने के लिए बच्ची एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गई थी। गरज चमक के साथ हो रही बारिश के बीच पेड़ के नीचे खड़ी बच्ची पर ही आकाशीय बिजली गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान उसकी सहेलियां भी कुछ दूरी पर दूसरे पेड़ के नीचे खड़ी थी। उन्हें भी झटका लगा, हालांकि वे सुरक्षित हैं। दोनों बालिकाओं ने घटना की जानकारी ग्रामीणों और सनमतिया के परिजनों को दी। लुंड्रा थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि आकाशीय बिजली से बच्ची की मौत हुई है। मामले में मर्ग कायम किया गया है। बालिका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं कोरिया में भी गाज गिरने की खबर है। कोरिया में गाज गिरने से 7 मवेशियों की मौत हो गई है। मवेशी बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े थे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button