विज्ञापन दें / सहयोग करें

IFS मनीष कश्यप निलंबित: सचिव से गाली-गलौज के आरोप में हुई कार्रवाई, वन विभाग ने दो अधिकारियों के तबादले किए – Chhattisgarh News



छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी मनीष कश्यप (2015 बैच) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, भारत सरकार की डिरेगुलेशन से जुड़ी एक बैठक की तैयारी के दौरान उन्होंने सचिव से फोन पर बातचीत में स्पष्ट जानकारी नहीं दी। इसके अलावा बातचीत के दौरान आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप भी लगे हैं। इन्हीं कारणों से विभाग ने उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। विभाग ने इस मामले को अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के नियम-3 का उल्लंघन माना है। इसी आधार पर अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1969 के तहत निलंबन का आदेश जारी किया गया है। निलंबन के दौरान मनीष कश्यप मुख्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर में तैनात रहेंगे। इस दौरान उन्हें नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। दो IFS अधिकारियों के तबादले वहीं, दो भारतीय वन सेवा अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। जाधव सागर रामचंद्र (2017 बैच) को परियोजना निर्माण निगरानी एवं मूल्यांकन कार्यालय से हटाकर राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ में उप वन संरक्षक के पद पर, मुख्यालय नवा रायपुर अटल नगर में पदस्थ किया गया है। वहीं, चंद्र कुमार अग्रवाल (2022 बैच) को जिला वन अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार प्रभाग बिलासपुर से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मनेन्द्रगढ़ पदस्थ किया गया है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button